मकाउ
मकाउ
| |||
|---|---|---|---|
| विशेष प्रशासनिक क्षेत्र | |||
| |||
चीन में अवस्थिति | |||
| सम्प्रभु राज्य | |||
| सबसे बड़ा पैरिश | नाॅसा सेन्योरा दे फ़ातिमा | ||
| क्षेत्रफल | |||
| • कुल | 119.3 किमी2 (46.1 वर्गमील) | ||
| अधिकतम उच्चता (अलतो दे कोलोन) | 172.4 मी (565.6 फीट) | ||
| जनसंख्या | |||
| • अनुमान (2024) | 7,12,651 | ||
| • घनत्व | 20300 किमी2 (53,000 वर्गमील) | ||
| अन्य | |||
| • आधिकारिक भाषाएँ | |||
| समय मण्डल | MST (यूटीसी+8) | ||
| दूरभाष कोड | +853 | ||
| ISO 3166 कोड |
| ||
| इंटरनेट TLD |
| ||
मकाउ (चीनी: 澳門, पुर्तगाली: Macau) चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। और यह उसके दो विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में से एक है, हांगकांग दूसरा क्षेत्र है। मकाउ पर्ल नदी डेल्टा की पश्चिमी ओर स्थित है, इसकी सीमायें गुआंग्डोंग प्रांत से उत्तर में मिलती हैं और दक्षिण और पूर्व में दक्षिण चीन सागर है। मकाओ के प्रमुख उद्योगों में वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और खिलौने और पर्यटन शामिल है, यह सब मिलकर इसे विश्व के सबसे धनी शहरों मे से एक बनाते हैं। यहां व्यापक श्रेणी के होटल, रिसॉर्ट, स्टेडियम, रेस्तरां और जुआघर हैं। विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के रूप में, मकाओ की खुद की कानून व्यवस्था, टेलीफोन कोड, पुलिस बल होने के साथ अपनी मुद्रा भी है।
इतिहास
[संपादित करें]मकाओ चीन का पहला और अंतिम यूरोपीय उपनिवेश है। पुर्तगाली व्यापारियों सबसे पहले यहां 16 वीं शताब्दी में आकर बसे और तब से लेकर 20 दिसम्बर 1999 तक जब इसे चीन को हस्तांतरित किया गया मकाउ का प्रशासन पुर्तगालियों के अधीन रहा। एक चीनी- पुर्तगाली संयुक्त घोषणा के अनुसार हस्तांतरण के पचास साल बाद तक यानि कम से कम 2049 तक मकाउ को एक उच्च स्तर की स्वायत्तता प्राप्त रहेगी। एक देश दो प्रणाली व्यवस्था के अन्तर्गत मकाओ की रक्षा और विदेश संबंधों का उत्तरदायित्व चीन का होगा जबकि, मकाओ अपना विधि तंत्र, पुलिस बल, आर्थिक तंत्र, सीमाशुल्क नीति, आप्रवासन नीति पर नियंत्रण करने के साथ विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय संगठनो और घटनाओं मे अपना प्रतिनिधि स्वतंत्र रूप से भेजेगा। वास्को जोएकिम रोचा विएरा, 85, पुर्तगाली सैन्य अधिकारी, चीफ ऑफ स्टाफ (1976-1978) और मकाऊ के गवर्नर (1992-1999)।