हिरनोटी गाँव, इगलास (अलीगढ़)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हिरनोटी
—  गाँव  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य उत्तर प्रदेश
ज़िला अलीगढ़
आधिकारिक भाषा(एँ) हिन्दी
आधिकारिक जालस्थल: http://aligarh.nic.in

निर्देशांक: 27°53′N 78°04′E / 27.89°N 78.06°E / 27.89; 78.06

हिरनोटी इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश स्थित एक गाँव है।

भूगोल[संपादित करें]

हिरनोटी खैर से ११ किलोमीटर, गोडा से ४ किलोमीटर, खैर-इगलास मार्ग पर स्थित है।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

मुख्य रूप से यहाँ जाट जाति के लोग निवास करते हैं|इसके अलावा हरिजन, मुस्लिम भी हैं। अधिकतर लोगों का मुख्य कार्य कृषि है। परन्तु कुछ लोग फ़ौज -पुलिस एवं निजी व्यापार में भी हैं।पूर्व उपायुक्त , सेल्स टैक्स महेंद्र सिंह वर्मा इसी गांव के मूल निवासी थे।इन्होंने सूर्य को लगातार कई घंटे बिना पलक झपकाए देखने का रिकॉर्ड भी बनाया।जो एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।

यातायात[संपादित करें]

खैर से इगलास बसें चलती है। यह गाँव मुख्य सड़क से कुछ ही दूर है। लोगों पर निजी मोटर साइकिल व कुछ पर चौपहिया वाहन भी हैं।

आदर्श स्थल[संपादित करें]

यहा घुन्न नामक स्थल पर औरंजेब के काल के मन्दिर स्थित थे। यहा से पुरातत्विक महत्व की मुर्तिया मिलती हे।[उद्धरण चाहिए]

शिक्षा[संपादित करें]

निकट गाँव तलेसरा मे इंटर कॉलेज है। गोड़ा यहाँ से ४ किलोमीटर मे डिग्री कॉलेज है। खैर [१० किलोमीटर] मे कई डिग्री कॉलेज हैं। नए सी.बी.एस.ई बोर्ड के स्कूल भी खुल गए हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]