सैलाना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सैलाना
Sailana
सैलाना is located in मध्य प्रदेश
सैलाना
सैलाना
मध्य प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 23°28′N 74°55′E / 23.47°N 74.92°E / 23.47; 74.92निर्देशांक: 23°28′N 74°55′E / 23.47°N 74.92°E / 23.47; 74.92
देश भारत
प्रान्तमध्य प्रदेश
ज़िलारतलाम ज़िला
संस्थापकराजा जय सिंह राठौर
जनसंख्या (2011)
 • कुल11,989
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

सैलाना (Sailana) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रतलाम ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

सैलाना रतलाम से २५ किमी दूर है। यह राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से सटा हुआ है। सैलाना पहले सैलाना राज्य की राजधानी हुआ करता था। यहा के राजा जय सिंह पहले रावटी पर राज करते थे। राजा जय सिंह ने बाद मे सैलाना को बसाया व २२ युध लड़ कर सैलना को एक स्वंतंत्र राज्य बनाया। सैलाना के राजा महाराजा रतन सिंह के वंशज है।[3] यहाँ पर एक दुर्ग अब भी स्थित है जिसे सैलाना के पूर्व राजाओं ने बनवाया था। इसमें प्रसिद्ध केकटस गार्डन स्थित है।[4] सैलाना से ४ किमी की दूरी पर केदारेश्वर मन्दिर स्थित है। जुलाई-अगस्त का महीना यहाँ के पर्यटन के लिए उत्तम है।

जनगणना[संपादित करें]

भारत की 2011 जनगणना के अनुसार सैलाना नगर में 11,989 निवासी थे, जिनमें से 6,145 पुरुष और 5,844 स्त्रियाँ थीं। पूरी सैलाना तहसील के सभी नगर-ग्रामों में मिलाकर 134,959 निवासी थे, जिनमें से 67,880 पुरुष और 67,079 स्त्रियाँ थीं। सैलाना नगर का साक्षरता दर 85.49% था, जो मध्य प्रदेश राज्य के 69.32% औसत साक्षरता दर से अधिक था।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]