सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सिंधिया कन्या विद्यालय
स्थिति
ग्वालियर
भारत
निर्देशांक 26°12′36″N 78°10′36″E / 26.209933°N 78.176786°E / 26.209933; 78.176786निर्देशांक: 26°12′36″N 78°10′36″E / 26.209933°N 78.176786°E / 26.209933; 78.176786
जानकारी
स्थापना 3 अक्टूबर 1956 (1956-10-03)
संस्थापक राजमाता विजयाराजे सिंधिया
ग्रेड VI-XII
Gender महिला
माध्यम अंग्रेजी माध्यम
सम्बन्धता केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)
जालस्थल

सिंधिया कन्या विद्यालय भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लड़कियों के लिए एक आवासीय विद्यालय है। इसकी स्थापना सन् 1956 में तत्कालीन राजमाता विजयराजे सिंधिया द्वारा हुई थी[1] एवं तत्कालीन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने इसका उद्घाटन किया था।[2] यह देश के कुछ महँगे आवासीय विद्यालयों में गिना जाता है।[3] वर्ष 2016 में बोर्डिंग स्कूलों की एक रैंकिंग में यह लड़कियों के स्कूल में तीसरे स्थान पर था।[4]

प्रतिवर्ष विद्यालय में 3 अक्टूबर को विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया जाता है; 2016 में स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी भी समारोह में शामिल हुए थे;[5] स्थापना दिवस पर समारोह में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।[6]

2022 के स्वच्छ सर्वेक्षण में इसे ग्वालियर की सबसे स्वच्छ पाठशाला के रूप में चिह्नित किया जा चुका है।[7]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "SCINDIA KANYA VIDYALAYA - GWALIOR, INDIA". skvgwalior.org. अभिगमन तिथि 6 मई 2022.
  2. Saran, Dr Lala Ashutosh Kumar (2021). Yaksha Prashna Tatha Anya Kahaniyan. Notion Press. पृ॰ 9. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-63781-694-3.
  3. सक्सेना, अतुल. "सिंधिया कन्या विद्यालय में 18 स्टूडेंट्स पॉजिटिव, हॉस्टल खाली करने के निर्देश". अभिगमन तिथि 6 मई 2022.
  4. Saran, Dr Lala Ashutosh Kumar (2021). Yaksha Prashna Tatha Anya Kahaniyan. Notion Press. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-63781-694-3.
  5. "श्री प्रणब मुखर्जी: भारत के पूर्व राष्ट्रपति". pranabmukherjee.nic.in. अभिगमन तिथि 6 मई 2022.
  6. "सिंधिया कन्या विद्यालय ने अपने 63 वर्ष पूरे किए, राजमाता ने रखी थी नींव". punjabkesari. 14 अक्टूबर 2019. अभिगमन तिथि 6 मई 2022.
  7. "ऊषा किरण पैलेस, सिंधिया कन्या विद्यालय, सेन्ट्रल लाइब्रेरी शहर के सबसे स्वच्छ प्रतिष्ठान | Usha Kiran Palace, Scindia Girls School, Central Library Cleanest esta". Patrika News. 15 फरवरी 2022.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]