सदस्य वार्ता:Wikipatna

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वागत!  नमस्कार Wikipatna जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 07:55, 17 नवम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

माननीय Wikipatna जी,

आपका धन्यवाद कि आपने ऊना गोरक्षक हिंसा जैसा सामयिक और महत्वपूर्ण लेख लिखा। परन्तु आपने ऐसा ही लेख लगभग उसी शीर्षक से पहले भी लिखा था - ऊना हिंसा। चूँकि विकिपीडिया का नियम है कि एक उल्लेखनीय विषय पर एक ही लेख लिखा जा सकता है, इसलिए ऊना गोरक्षक हिंसा को रखा जा रहा रहा - जिसमें सन्दर्भ कड़ियाँ बढ़कर हैं। दूसरे लेख को इससे अनुप्रेषित किया गया है। आगे से कृपया एक उल्लेखनीय विषय पर एक ही लेख लिखिए। --मुज़म्मिल (वार्ता) 19:54, 21 नवम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@Hindustanilanguage: जी, ऊना गोरक्षक हिंसा को मैंने ही ऊना हिंसा पर बिना पुनर्निर्देशन छोड़े अनुप्रेषित किया था। गोरक्षक शब्द विवादित है अतः उसका इस्तेमाल कर लेख बनाना बिल्कुल भी उचित नहीं है मगर सदस्य ने पुनः ऊना गोरक्षक हिंसा का पृष्ठ बना दिया। अतः सदस्य Wikipatna जी को चेतावनी है कि डुप्लीकेट लेख न बनाये।-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 03:12, 22 नवम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]
@Godric ki Kothri: @Hindustanilanguage:मैं विकिपीडिया जगत में नया हूँ| अभी आर्टिकल लिखना सीख ही रहा हूँ| ऊना हिंसा पर दो लेख गलती से पब्लिश हो गया था| मैंने एक आर्टिकल डिलीट करने की कोशिश करने की थी पर हुआ नहीं था| क्षमा चाहता हूँ| पर मैं यह भी जानना चाहता हूँ की गोरक्षक शब्द विवादित कैसे है? और इस शब्द का इस्तेमाल कर लेख क्यों नहीं बनाया जा सकता? गोरक्षक दल खुद को गोरक्षक दल कहकर ही संबोधित करते हैं| तमाम मीडिया और समाज यही शब्द इस्तेमाल करता है| आपके हिसाब से इस शब्द का इस्तेमाल क्यों आपत्तिजनक है? मुझे समझ में नहीं आ रहा| आप प्रकाश डालें|
क्योंकि गोरक्षक का शाब्दिक अर्थ गाय की रक्षा करने वाला है और ये सकारात्मक है। ऊना के आरोपी गोरक्षक थे या नहीं ये अबतक सिद्ध नही हुआ है। गोरक्षक शब्द सकारात्मक अर्थों में प्रयोग होता है कृपया इसका नकारात्मक प्रयोग न करें। अंग्रेजी में भी लेख "Una Violence" बना है "Una Cow protector Violence" नाम से नहीं।-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 06:45, 22 नवम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]
@Godric ki Kothri: ऊना में हिंसा गोरक्षा के नाम पर ही हुई थी| यह सत्य है| मीडिया में तमाम ब्यान हैं और ऊना विडियो को सोशल मीडिया उन्होंने यही बोलकर डाला था| मामले में किसी को अगर सजा नहीं हुई इसका मतलब यह नहीं की वो घटना हुई ही नहीं| जंहा शब्दों के प्रयोग की बात है| उनकी सकारात्मकत्ता या नकारत्मकता उनके सन्दर्भ और प्रयोग से बनती हैं न की शब्द खुद सकारात्मक या नकारत्मक होते हैं| यहाँ अगर ये लिखा जा रहा हैं की ये हिंसा गोरक्षकों ने की थी तो इसका मतलब यह नहीं की सारे गोरक्षक हिंसा करते हैं| आप यह कतई न समझें| यहाँ किसी को बदनाम करने की कोशिश नहीं है| यहाँ उद्देश्य एक घटना का प्रमाणित तथ्य और सन्दर्भ देना है|
आपकी बात सही है मगर इसमें भी दो मत है वामपंथी और वायर सरीखे समाचारपत्र सभी गोरक्षकों को गुंडा मानते हैं और भाजपा और ज़ी न्यूज़ इस बात की आलोचना करते हैं। इसलिये विकिपीडिया पर तटस्थ दृष्टिकोण लिखने की आवश्यकता है ताकि कोई भी यह समझे की विकिपीडिया फ़लाने पक्ष के समर्थन में लिख रहा है। गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 07:54, 22 नवम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]
@Godric ki Kothri: मैं इस बात से अवगत हूँ की प्रकाशकों के अलग-अलग मत होते हैं| इस सन्दर्भ में भी हैं| पर मैंने जो भी लिखा है वो तथ्यों पर आधारित है| मैं नहीं मानता की सभी गोरक्षक हिंसा करते हैं पर इस सन्दर्भ में हिंसा गोरक्षा के नाम पर हुई थी| यह तथ्य है| प्रधानमंत्री ने भी गाय के नाम पर हिंसा की निंदा की है|

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ सोनू वायरल गाना को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड ल2 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

ल2 • साफ़ प्रचार

इसमें वे सभी पृष्ठ आते हैं जिनमें केवल प्रचार है, चाहे वह किसी व्यक्ति-विशेष का हो, किसी समूह का, किसी प्रोडक्ट का, अथवा किसी कंपनी का। इसमें प्रचार वाले केवल वही लेख आते हैं जिन्हें ज्ञानकोष के अनुरूप बनाने के लिये शुरू से दोबारा लिखना पड़ेगा।

यदि आप इस विषय पर लेख बनाना चाहते हैं तो पहले कृपया जाँच लें कि विषय उल्लेखनीय है या नहीं। यदि आपको लगता है कि इस नीति के अनुसार विषय उल्लेखनीय है तो कृपया लेख में उपयुक्त रूप से स्रोत देकर उल्लेखनीयता स्पष्ट करें। इसके अतिरिक्त याद रखें कि विकिपीडिया पर लेख ज्ञानकोष की शैली में लिखे जाने चाहियें।

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:30, 30 दिसम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, दिल्ली किसान मुक्ति मार्च को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/दिल्ली किसान मुक्ति मार्च पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

उल्लेखनीयता विकिपीडिया लेख के लिए पर्याप्त नहीं। समाचार पत्रों में अधिकाधिक प्रविष्ठि विकिपीडिया लेख के तुल्य नहीं बनाती।

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:32, 30 दिसम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]