सदस्य वार्ता:लालबाबू शर्मा
प्रस्तावना
लालबाबू शर्मा जी इस समय आप विकिमीडिया फाउण्डेशन की परियोजना हिन्दी विकिपीडिया पर हैं। हिन्दी विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोष है, जो ज्ञान को बाँटने एवं उसका प्रसार करने में विश्वास रखने वाले दुनिया भर के योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जाता है। इस समय इस परियोजना में 8,10,528 पंजीकृत सदस्य हैं। हमें खुशी है कि आप भी इनमें से एक हैं। विकिपीडिया से सम्बन्धित कई प्रश्नों के उत्तर आप को अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों में मिल जायेंगे। हमें आशा है आप इस परियोजना में नियमित रूप से शामिल होकर हिन्दी भाषा में ज्ञान को संरक्षित करने में सहायक होंगें। धन्यवाद।
विकिनीतियाँ, नियम एवं सावधानियाँ
विकिपीडिया के सारे नीति-नियमों का सार इसके पाँच स्तंभों में है। इसके अलावा कुछ मुख्य ध्यान रखने हेतु बिन्दु निम्नलिखित हैं:
|
विकिपीडिया में कैसे योगदान करें?
विकिपीडिया में योगदान देने के कई तरीके हैं। आप किसी भी विषय पर लेख बनाना शुरू कर सकते हैं। यदि उस विषय पर पहले से लेख बना हुआ है, तो आप उस में कुछ और जानकारी जोड़ सकते हैं। आप पूर्व बने हुए लेखों की भाषा सुधार सकते हैं। आप उसके प्रस्तुतीकरण को अधिक स्पष्ट और ज्ञानकोश के अनुरूप बना सकते हैं। आप उसमें साँचे, संदर्भ, श्रेणियाँ, चित्र आदि जोड़ सकते हैं। योगदान से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कड़ियाँ निम्नलिखित हैं:
अन्य रोचक कड़ियाँ
| |
(यदि आपको किसी भी तरह की सहायता चाहिए तो विकिपीडिया:चौपाल पर चर्चा करें। आशा है कि आपको विकिपीडिया पर आनंद आएगा और आप विकिपीडिया के सक्रिय सदस्य बने रहेंगे!) |
-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 09:44, 18 मई 2015 (UTC)
हहेच लेख[संपादित करें]
नमस्ते लालबाबू जी, आपने मेरे वार्ता पृष्ठ को सम्पादित करने का प्रयास किया। चूँकि आप अभी नये सदस्य हो अतः आपको सम्पादन करने में असुविधा हुई होगी और अपनी बात ढ़ंग से रख नहीं पाये। आपने मेरे वार्ता पृष्ठ पर {{हहेच लेख|कारण=उल्लेखनीय नहीं।}} लिखा था। मुझे इससे जो समझ में आया उसके अनुसार: आज मैंने आपके द्वारा निर्मित कुछ लेखों को हटाने हेतु चर्चा (हहेच) के लिए नामांकित किया है और आप इसका कारण जानना चाह रहे हो। मैंने निम्नलिखित ३ पृष्ठों को हहेच नामांकित किया है:
ये तीनों लेखों में कोई भी सन्दर्भ नहीं दिया गया है और मुझे इनसे सम्बंधित अन्य किसी स्थान पर कोई सामग्री प्राप्त नहीं हुई। अतः मैंने इन लेखों को हटाने हेतु चर्चा के लिए नामांकित किया है। सम्बंधित चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/बैगनी नवादा पर चल रही है। आप इस चर्चा के दौरान पृष्ठों में सुधार करने के लिए स्वतंत्र हो और आपको इसके लिए कम से कम एक सप्ताह का समय दिया जायेगा। आप पृष्ठों में आवश्यक सुधार करने के बाद चर्चा में इसका विरोध भी कर सकते हो। लेकिन विरोध के लिए आवश्यक है कि आप लेखों में आवश्यक सुधार करो तथा सन्दर्भ दो। यदि आपको सन्दर्भ देने अथवा सम्पादन में कोई समस्या आ रही हो तो विकिपीडिया प्रलेखन स्वशिक्षा पढ़ें। इसके अलावा लेखों के उल्लेखनीय होने से मेरा तात्पर्य यह है कि पृष्ठ आवश्यक रूप से उल्लेखनीय होना चाहिए जिससे इसे विकिपीडिया पर रखा जा सके। उल्लेखनीयता से सम्बंधित जानकारी के लिए कृपया उल्लेखनीयता से सम्बंधित नियमावली पढ़ें। इसके बाद भी आपके मन में कोई प्रश्न हो तो आप चौपाल पर अथवा प्रबन्धक सूचनापट्ट पर लिख सकते हो। आप किसी अन्य प्रबन्धकों (पूर्ण सूची) को ईमेल भेजकर भी पूछ सकते हो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:14, 23 मई 2015 (UTC)