सदस्य वार्ता:तनु शर्मा

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वागत!  नमस्कार तनु शर्मा जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 11:09, 20 अगस्त 2021 (UTC)[उत्तर दें]

यूज़र पेज के बाद पब्लिश कैसे करें तनु शर्मा (वार्ता) 03:42, 21 अगस्त 2021 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ मनीष कुमार गुप्ता को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड ल2 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

ल2 • साफ़ प्रचार

इसमें वे सभी पृष्ठ आते हैं जिनमें केवल प्रचार है, चाहे वह किसी व्यक्ति-विशेष का हो, किसी समूह का, किसी प्रोडक्ट का, अथवा किसी कंपनी का। इसमें प्रचार वाले केवल वही लेख आते हैं जिन्हें ज्ञानकोष के अनुरूप बनाने के लिये शुरू से दोबारा लिखना पड़ेगा।

यदि आप इस विषय पर लेख बनाना चाहते हैं तो पहले कृपया जाँच लें कि विषय उल्लेखनीय है या नहीं। यदि आपको लगता है कि इस नीति के अनुसार विषय उल्लेखनीय है तो कृपया लेख में उपयुक्त रूप से स्रोत देकर उल्लेखनीयता स्पष्ट करें। इसके अतिरिक्त याद रखें कि विकिपीडिया पर लेख ज्ञानकोष की शैली में लिखे जाने चाहियें।

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

अजीत कुमार तिवारी बातचीत 06:16, 25 अगस्त 2021 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, मुझे नहीं लगता कि मैंने यह पेज प्रचार के लिए बनाया है। मनीष गुप्ता के द्वारा बनायी गयी फ़िल्में अक्सर बॉलीवुड के दूसरे निर्देशक मनीष गुप्ता के नाम मानी जाती हैं जिन्होंने सरकार फ़िल्म का निर्माण किया है और वो विकिपीडिया पर पहले से ही मौजूद हैं। जो पेज मैंने बनाया है उसमें सारी जानकारी सत्य है और गूगल पर भी मौजूद है। अगर आपको उनके अतिरिक्त करत - हिंदी कविता का उल्लेख खल रहा है तो उसे हटाया जा सकता है। लेकिन बिना किसी ठोस कारण के किसी की प्रोफ़ायल को इस तरह से हटाने के लिए tag करना ज़रा भी justified नहीं है। आप बताएँ कौन सी ऐसी लाइन है इसमें को प्रचार के लिए लिखी गयी हो ? मेरी समझ से तो ये आम विकीपीडिया पेज है। शुक्रिया तनु शर्मा (वार्ता) 07:17, 25 अगस्त 2021 (UTC)[उत्तर दें]

सम्बंधित वार्ता पृष्ठ पर आपको उत्तर दिया गया है। जल्दी ही लेख को और उस चर्चा को हटाया जा सकता है अतः वो पाठ यहाँ प्रतिलिपि कर रहा हूँ: "किसी का निर्माता, निर्देशक अथवा लेखक होना पर्याप्त नहीं है। विकिपीडिया पर लेख निर्मित करने के लिए उनका उल्लेखनीय होना आवश्यक है। अन्यथा ऐसे व्यक्तियों की इतनी अधिक संख्या है कि ब्लॉग और विकिपीडिया में अन्तर ही नहीं रहेगा।" ☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:45, 25 अगस्त 2021 (UTC)[उत्तर दें]

संजीव जी, दिक़्क़त यही है कि उल्लेखनीय की सही परिभाषा किसी के पास नहीं, शायद आपके पास भी नहीं वरना जो ऊपर लिखा है उसका सही जवाब आप ज़रूर देते। जो इंसान जहाँ खड़ा है वहीं से सही और ग़लत तय कर लेता है। मनीष गुप्ता और हिंदी कविता गूगल करके देखिएगा तो शायद कुछ उल्लेखनीय लगे आपको, लेकिन फिर उसे प्रचार की category में डाल दिया जाएगा। आप लोगों के पास ज़्यादा सही सोचने समझने की शक्ति होगी तभी किसी के भी काम को उल्लेखनीय या average मान कर article decide करते होंगे। करिए ख़ूब करिए, अब और क्या कहा जाए, शुक्रिया! तनु शर्मा (वार्ता) 16:44, 25 अगस्त 2021 (UTC)[उत्तर दें]

आपका कहना सही है कि उल्लेखनीयता हम व्यक्तिगत स्तर पर सिद्ध नहीं कर सकते अतः बेहतर होगा कि हम पर्याप्त रूप से उल्लेखनीय लोगों के ही विकिपीडिया पर लेख निर्मित होने दें। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:46, 25 अगस्त 2021 (UTC)[उत्तर दें]