सदस्य:Isunilbishnoi

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मैं सुनिल बिश्नोई हिन्दी विकिपीडिया का 2021 से सदस्य हूँ। मैं राजस्थान के जालोर नगर के एक छोटे गांव में रहता हूं।

मैं चाहता हूँ कि हिन्दी विकिपीडिया और आगे बढ़े और मैं भी इसमें अपना योगदान दे पाऊँ। मैं हिन्दी भाषा में भारतीय संस्कृति सभ्यता इतिहास के संबन्धित विषयों पर हिन्दी में लिखता हूँ।

मेरी इच्छा है कि हिन्दी विकिपीडिया से विविध क्षेत्रों में काम करने वाले लोग जुडें हिन्दी विश्व में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है। विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा होने के साथ-साथ हिन्दी हमारी 'राष्ट्रभाषा' भी है। वह दुनियाभर में हमें सम्मान भी दिलाती है। यह भाषा है हमारे सम्मान, स्वाभिमान और गर्व की। हम आपको बता दें कि हिन्दी भाषा विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। राष्ट्रभाषा किसी भी देश की पहचान और गौरव होती है। हिन्दी हिंदुस्तान को बांधती है। इसके प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रकट करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। इसी कर्तव्य हेतु हम 14 सितंबर के दिन को 'हिन्दी दिवस' के रूप में मनाते हैं। धीरे-धीरे हिन्दीभाषा का प्रचलन बढ़ा और इस भाषा ने राष्ट्रभाषा का रूप ले लिया। अब हमारी राष्ट्रभाषा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत पसंद की जाती है। इसका एक कारण यह है कि हमारी भाषा हमारे देश की संस्कृति और संस्कारों का प्रतिबिंब है। आज विश्व के कोने-कोने से विद्यार्थी हमारी भाषा और संस्कृति को जानने के लिए हमारे देश का रुख कर रहे हैं। एक हिंदुस्तानी को कम से कम अपनी भाषा यानी हिन्दी तो आनी ही चाहिए, साथ ही हमें हिन्दी का सम्मान भी करना सीखना होगा। मेरी इच्छा है कि मैं विकीपीडिया के माध्यम से विश्व भर में हिन्दी भाषा को जन जन तक पहुंचा सकें