शोर्या महनोत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शौर्य महनोत
जन्म 28 अक्टूबर 2006
नीमच मध्य प्रदेश
राष्ट्रीयता  भारत
पेशा अमूर्त कलाकार
प्रसिद्धि का कारण सिग्नेचर स्टाइल ऐब्स्ट्रैक्ट आर्ट
माता-पिता

पुष्पा महनोत,

आदित्य सिंह महनोत
पुरस्कार पोगो अमेज़िंग किड्स अवॉर्ड 2013
वेबसाइट
https://www.shoryamahanot.com/

शौर्य महनोत (en: Shorya Mahanot/ IPA Hindi: /ʃəɔ:ɾjə məɦəno:t̪) (जन्म 28 अक्टूबर 2006 को नीमच, मध्य प्रदेश में) एक स्व-शिक्षित भारतीय अमूर्त कलाकार [1] हैं, जिन्हें सबसे कम उम्र के सिग्नेचर स्टाइल एब्स्ट्रैक्ट आर्टिस्ट के रूप में जाना जाता है। [2] [3]

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा[संपादित करें]

महनोत का जन्म नीमच, मध्य प्रदेश [4] में हुआ था और उनकी दो बहनें हैं। [4] उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय, नीमच से की है। [5] छठी कक्षा के बाद से शौर्य ने अपनी पढ़ाई घर से ही की। अपनी होमस्कूलिंग के दौरान, उन्होंने ऑनलाइन माध्यम में एडएक्स एवं कॉर्सेरा जैसी वेबसाईट से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन, द यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन और डेविडसन कॉलेज से विविध उपलब्धियों के प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं।

शौर्य ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में चार साल की उम्र में चैम्बर्स टेरेस, ताज महल पैलेस होटल, मुंबई में एक एकल प्रदर्शनी के साथ की थी। [6] 2012 में, उन्हें पहली बार भारतीय कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के निवास पर एक लाइव डेमो में अपने अमूर्त चित्रों को प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया। [7] [8] [9] मार्च 2013 में, उनकी कला को 35 वें वार्षिक आर्ट एक्सपो, न्यूयॉर्क, यूएसए [10] में प्रदर्शित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप उनके कार्यों को न्यूयॉर्क के वार्ड-नासे गैलरी में एक विशेष क्यूरेटेड प्रदर्शनी "बेस्ट ऑफ आर्ट एक्सपो 2013" में शामिल किया गया। [11]

अक्टूबर 2013 में सिप्रियानी वॉल स्ट्रीट, न्यूयॉर्क, यू.एस.ए. में एक साइलेंट ऑक्शन डोनेशन ब्रेकडाउन में, ऑटिज़्म स्पीक्स के लिए, शौर्य की एक पेंटिंग नीलाम की गई। बाद में, उनके कार्यों को स्पेक्ट्रम आर्ट शो, मियामी, यू.एस.ए. 2013 में भी प्रदर्शित किया गया, जहां उनकी एक अमूर्त पेंटिंग 3,500 डॉलर में बिकी।

2014 के नवंबर में शौर्य की कला में एक बार फिर से ग्लोबल आर्ट कलेक्टर्स ने रुचि दिखाई और ऑटिज़्म स्पीक्स - सेलिब्रिटी शेफ गाला, न्यूयॉर्क के एक साइलेंट ऑक्शन डोनेशन ब्रेकडाउन में उसकी पेंटिग को नीलाम कर प्राप्त धनराशि ऑटिज्म स्पीक्स फाउंडेशन को दान में दी।

2015 में शौर्य की पेंटिंग्स को हॉल्ट्ज़मैन गैलरी, न्यू जर्सी, यू.एस.ए.में प्रदर्शित किया गया। उनकी पेंटिंग्स को दिवंगत अभिनेता एंथनी क्विन, अभिनेता बर्ट यंग जैसे अन्य प्रसिद्ध कलाकारों की कृतियों के साथ प्रदर्शित किया गया।

वर्ष 2015 में ही उन्हें एनडीटीवी के एक कार्यक्रम 'सपोर्ट माई स्कूल टेलीथॉन' में अपने अमूर्त चित्रों के लाइव डेमो के लिए आमंत्रित किया गया था। इस लाइव टेलीविजन फंडरेज़र में शौर्य ने सौरव गांगुली, विक्रम चंद्रा, राजकुमार हिरानी, और ​​रणवीर सिंह जैसे कई सेलेब्रिटीज़ के साथ मंच साझा किया।

2016 में, महनोत ने फिर से एक लाइव डेमो में अपनी अमूर्त कला की प्रस्तुति दी। इस बार, यह प्रस्तुति नेस्ले के कार्यक्रम 'एक्सेलेन्शिया' में बाल चिकित्सकों के लिए की गई। ये लाइव डेमो बंगलुरु, मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में किए गए।

नवंबर 2017 में, शौर्य ने नोएडा, भारत में JSSATE में एक टेडएक्स (TEDx) वार्ता दी। अपने TED टॉक में, उन्होंने अपनी कल्पना, अपने जुनून और अमूर्त कला के निर्माण के प्रति अपने दृष्टिकोण के बारे में बात की।

2017 में ही माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने फ्यूचर डीकोडेड 2017 के कार्यक्रम के लिए शौर्य के साथ कॉलेबेरेट किया। [12]

साल 2018 में एसबीएस ऑस्ट्रेलिया हिंदी ने महनोत को उनकी कला के बारे में बात करने के लिए आमंत्रित किया।

वह पोगो अमेजिंग किड अवार्ड 2013 के विजेता रहे हैं। [13]

स्टाइल और तकनीक[संपादित करें]

शौर्य ने सिग्नेचर स्टाइल की पेंटिंग के साथ दुनिया के सबसे युवा ऐब्स्ट्रैक्ट कलाकार के रूप में पहचान दिलाई है।[14] जैक्सन पॉलॉक की तरह, वह अपना कैनवास जमीन पर फैलाते हैं और रंगों की कई परतों को संयोजित करना शुरू करते हैं। वो रंग संयोजन का उपयोग करके ब्रश स्ट्रोक, ड्रिप और रंगों को कैनवास पर डालने और संतुलित करने के लिए संवेदनशील तरीके से चुनाव करते हैं। शौर्य की प्रत्येक कला लगभग चार से पांच दिन में बनती है और इसमें दो या दो से अधिक परतें होती हैं।[4]

शौर्य एक भारी इम्पास्टो तकनीक और एक्रिलिक रंगों के साथ काम करते हैं। जब रंग सूख जाता है, तो वे एडहेसिव टेप का उपयोग करके रंगों के बीच के तालमेल को और विविधता से प्रदर्शित करते हैं।

सिग्नेचर स्टाइल या शैली नवीनतम घटना नहीं है लेकिन यह अमूर्त कला के क्षेत्र में अनूठी है। वास्तव में, कलाकारों को अपनी स्वयं की सिग्नेचर शैली विकसित करने के लिए वर्षों के अभ्यास की आवश्यकता होती है।

मिशेल गॉगी, कला व्यापारी और पूर्व कलाकार, लेखक, कला सलाहकार (सैन्टा फे, एनएम, यूएसए) ने सिग्नेचर शैली के बारे में लिखा है:

"कलाकार की शैली पहचान में आनी चाहिए चाहे वो किसी भी प्रकार के कला क्षेत्र में काम करें। इसके दो कारण हैं - पहला, कलाकार एक ऐसी शैली चुने जिससे वह एक कला क्षेत्र में समर्पित हो सके और उसे गहराई से और दीर्घकालिक रूप से समझ सके। इससे कलाकार को परिपक्व और विकसित होने का मौका मिलता है। दूसरे, एक पहचानी जाने वाली शैली होने से लोग भी कलाकार की प्रशंसा करते हैं और उसके कला की प्रगति को मानने और समझने में सक्षम होते हैं। इसमें कृतिकार, संग्रहालय और वो लोग शामिल हो सकते हैं जो कलाकार को उनके काम के लिए पैसे देते हैं और उन्हें काम करने की संभावना प्रदान करते हैं।"[15]

क्रिटिकल रिसेप्शन[संपादित करें]

2013 में आर्ट एक्सपो, न्यूयॉर्क ने एक प्रेस विज्ञप्ति में शौर्य महनोत की कला के बारे में बताया:

"पॉलॉक जैसी स्मैटरिंग और बोल्ड जिओमेट्रिक फॉर्म्स भारत के सबसे युवा अमूर्त कलाकार के कैनवास पर दिखती है।"[16]

गौतम बेनेगल, कलाकार, ने जून 21, 2012 को आफ्टरनून D&C को बताया:

"वास्तविक दुनिया के अनुभव से अनछुआ और पवित्र, शौर्य की कलाकृतियों में चित्र संरचना की गहरी समझ दिखती है। और रंगों और ज्यामिति को वह जिस तरीके से बरतता है, वह भी अनूठा है।"

परोपकारी कार्य[संपादित करें]

ऑटिज़म स्पीक्स फाउंडेशन, न्यूयॉर्क के लिए अपनी पेंटिंग्स का साइलेंट ऑक्शन[17]

संदर्भ : मीडिया में[संपादित करें]

मीडिया उपस्थिति (सांकेतिक सूची):

1. द गार्डियन: https://www.theguardian.com/world/2012/jul/03/india-child-picasso-goggles-canvas

2. एस बी एस ऑस्ट्रेलिया : https://www.sbs.com.au/yourlanguage/hindi/en/audiotrack/meet-child-prodigy-dubbed-child-picasso-india

3. हफिंगटन पोस्ट : https://www.huffpost.com/entry/artist-prodigy-shorya-mahanot_n_3586860

4. रीडर्स डाइजेस्ट: https://www.readersdigest.co.in/true-stories/story-growing-up-gifted-124444

5. याहू समाचार : https://in.news.yahoo.com/india-prodigies-5-kids-whove-070922424.html

6. मिड-डे: https://www.mid-day.com/articles/uncommon-talent/168992

7. अटलांटिक सिटी वीकली: https://www.atlanticcityweekly.com/now-with-a-new-home-at-jcc-holtzman-gallery-has/article_4d4d22e3-73f3-5790-a2e2-afd47642d088.html

8. स्कूपवूप: https://www.scoopwhoop.com/inothernews/child-prodigies/#.hbgt25ff4

9. टाइम्स ऑफ इंडिया : https://timesofindia.indiatimes.com/city/pune/R-K-Laxman-blesses-child-painter-gifts-signed-brush/articleshow/14283122.cms

10. बिज़नस इनसाइडर : https://www.businessinsider.in/Lessons-from-5-young-achievers-to-Narendra-Modi-on-the-eve-of-Childrens-Day/Shorya-Mahanot/slideshow/49769738.cms

13. हिन्दुस्तान टाइम्स : https://www.hindustantimes.com/art-and-culture/doodles-with-a-difference/story-QLLwUtMsgDgFkMRFiTzCIK.html

14. इंडियन एक्सप्रेस: https://indianexpress.com/article/cities/pune/little-fingers-on-big-canvas/

15. न्यूयॉर्क डेली न्यूज़ : https://www.nydailynews.com/entertainment/atlantic-city-lures-visitors-new-attractions-article-1.2292204

17. डी एन ए इंडिया : https://www.dnaindia.com/lifestyle/report-4-year-old-artist-shorya-mahanot-young-at-art-1603192

18. डब्ल्यू जे लंदन: http://wjlondon.com/indian-pint-size-picasso-exhibition/[मृत कड़ियाँ]

20. स्पीकिंग ट्री: https://www.speakingtree.in/allslides/indian-wonderkids-born-with-exceptional-brilliance

21. इंडिया टाइम्स : https://www.indiatimes.com/lifestyle/self/10-child-prodigies-in-india-who-make-us-really-proud-287790.html

22.अक्सईऑन प्रेरफेरेनते: http://www.accionpreferente.com/educacion/9-ninos-prodigios-del-sur-de-asia-que-te-haran-sentir-completamente-inutil/

23. एन डी टी वी : https://www.ndtv.com/campaigns/support-my-school-mission-1000-swachh-schools-1244675

24. आर इ एच एस गैलरी https://rehs.com/eng/2013/07/artist-prodigy-shorya-mahanot/

25. टाइम्स ऑफ इंडिया : https://timesofindia.indiatimes.com/art-and-literature-contribute-to-social-acumen-yono-sbi-

26. इंडस्ट्री मैगज़ीन न्यूयॉर्क: http://industrym.com/a-destination-in-itself/?city=new%20jersey

27. डेक्कन क्रॉनिकल्स : https://www.deccanchronicle.com/140729/lifestyle-offbeat/article/9-south-asian-wonder-kids-who-have-created-history

28. बज़फ़ीड : https://www.buzzfeed.com/andreborges/9-kids-who-prove-indian-children-are-literally-geniuses

29. द आर्ट गाइड: https://theartguide.com/event/shorya-mahanot-art-exhibition Archived 2023-03-25 at the वेबैक मशीन

30. हिंदुस्तान टाइम्स: https://www.hindustantimes.com/art-and-culture/abstract-artist-at-four/story-u4srFXSe4uciC6nvMmuWyM.html

  1. "Little fingers on big canvas - Indian Express". archive.indianexpress.com. अभिगमन तिथि 21 March 2023.
  2. "Society India January 2019". अभिगमन तिथि 21 March 2023.
  3. "TEDxJSSATE | TED - Shorya Mahanot". www.ted.com. अभिगमन तिथि 21 March 2023.
  4. "India's 'child Picasso' puts on his goggles and takes aim at the canvas". the Guardian (अंग्रेज़ी में). 3 July 2012.
  5. "4-year-old artist Shorya Mahanot: Young at art". DNA India (अंग्रेज़ी में).
  6. "Abstract artist at four!". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 2011-10-24. अभिगमन तिथि 2022-04-27.
  7. "Uncommon talent". Mid-day (अंग्रेज़ी में). 21 June 2012. अभिगमन तिथि 21 March 2023.
  8. "Prince of abstract art meets 'King of cartoons'". DNA India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-01-08.
  9. Jun 20, Neha Madaan / TNN / Updated; 2012; Ist, 03:24. "R K Laxman blesses child painter, gifts signed brush | Pune News - Times of India". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-01-08.
  10. "Doodles with a difference". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 24 August 2013.
  11. "Shorya Mahanot art exhibition". The Art Guide (अंग्रेज़ी में). मूल से 25 मार्च 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-01-08.
  12. "Growing Up Gifted". www.readersdigest.in. अभिगमन तिथि 21 March 2023.
  13. "Art and literature contribute to social acumen: YONO SBI 20under20 - Times of India". The Times of India. अभिगमन तिथि 2022-01-08.
  14. "LOOK: Have We Found A Six-Year-Old Jackson Pollock?". HuffPost (अंग्रेज़ी में). 2013-07-14. अभिगमन तिथि 2023-07-08.
  15. "How important is it to have a signature style as an artist in conceptual or contemporary art in our times?". Quora (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-07-08.
  16. "Artexpo New York 2013 Catalog by Redwood Media Group - Issuu". issuu.com (अंग्रेज़ी में). 2017-02-15. अभिगमन तिथि 2023-07-08.
  17. "Celebrity Chef Gala | ShoryaMahanot" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-07-24.

बाहरी लिंक[संपादित करें]

https://www.shoryamahanot.com/