सामग्री पर जाएँ

व्हाइटहॉर्स, युकॉन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
व्हाइटहॉर्स
शहर
City of Whitehorse
युकॉन नदी के किनारे व्हाइटहॉर्स नगर, जून 2008
युकॉन नदी के किनारे व्हाइटहॉर्स नगर, जून 2008
उपनाम: "द वाइल्डरनेस सिटी"[1]
ध्येय: हमारे लोग, हमारी ताकत
देशकनाडा
क्षेत्रयुकॉन
स्थापना1898
शासन
  शहर मेयरडैन कर्टिस
  प्रशासनिक संस्थाव्हाइटहॉर्स नगर पालिका
  सांसदलैरी बैगनेल
  विधायककरी डिक्सन
डग ग्राहम
ऐलिज़ाबेथ हैन्सन
स्कॉट केन्ट
डेविड लैक्सटन
लूईस मूरक्रॉफ्ट
माइक निक्सन
डैरेल पैसलोस्की
जैन स्टिक
ऐलेन टेलर
केट व्हाइट
क्षेत्रफल
  शहर416.54 kमी2 (160.83 वर्ग मील)
  महानगर8,488.91 kमी2 (3,277.59 वर्ग मील)
ऊँचाई670–1,702 मी॰ (2,198–5,584 फीट)
जनसंख्या (2011)
  शहर23,276
  घनत्व55.9/किमी2 (145/मील2)
वासीनामव्हाइटहॉर्सर
समय मण्डलपैसिफिक (पीएसटी) (UTC-०८:००)
  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)PDT (UTC-०७:००)
दूरभाष कोड867
एनटीएस नक्शा105D11
GNBC CodeKABPC
वेबसाइटwww.city.whitehorse.yk.ca

व्हाइटहॉर्स, Whitehorse (कुल जनसंख्या 27,889 2013 में[2]) युकॉन प्रान्त और उत्तरी कनाडा का सबसे बड़ा नगर और युकॉन की राजधानी है। यह युकॉन का एकमात्र शहर है। दक्षिणी युकॉन में अलास्का राजमार्ग पर १४२६ किलोमीटर पर स्थित इस शहर इसकी स्थापना सन १९५० में हुई थी। यहाँ ब्रिटिश कोलम्बिया से निकल कर अलास्का किनारे बेरिंग सागर में मिलने वाली युकॉन नदी बहती है[3] और यह शहर इसके किनारे बसा हुआ है। व्हाइटहॉर्स घाटी में बसे होने की वजह से अन्य उत्तरी कनाडा के शहरों जैसे येलोनाइफ़ के मुकाबले यहाँ का तापमान ज्यादा शुष्क रहता है।[4] माइल्स घाटी में स्थित व्हाइट हॉर्स उतार जहाँ नदी का उतरते पानी की धाराएँ दूर से दिखने में दौड़ते हुए सफेद घोड़ों के अयाल जैसे लगते हैं के नाम पर व्हाइट हॉर्स रखा गया। इस देशांतर पर सर्दियों में दिन छोटा जबकि गर्मियों में २० घंटे तक सूर्य की रोशनी बनी रहती है।[5] गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार व्हाइट हॉर्स विश्व का सबसे कम प्रदूषण वाला शहर है।[6]

व्हॉइटहॉर्स का एरिक नील्सन व्हॉइटहॉर्स अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और नगरीय इलाके (जुलाई 1990) में।

व्हाइट हॉर्स अलास्का राजमार्ग पर 1,425 किमी (ऐतिहासिक 918 मील पत्थर) पर स्थित है जिसके चारों तरफ़ तीन पर्वत हैं: ग्रे पर्वत पूर्व में, हैकेल पहाड़ी पूर्वोत्तर में और गोल्डेन हॉर्न पर्वत दक्षिण में। नदी उतार जिसके नाम पर शहर का नाम पड़ा था अब श्क्वाता झील के नीचे अदृष्य हो चुके हैं। क्षेत्रफल के लिहाज से व्हाइटहॉर्स कनाडा का उन्यासीवाँ सबसे बड़ा शहर है। शहर की सीमाएँ एक समकोण त्रिभुज के आकार की हैं।[7]

व्हॉइटहॉर्स, युकॉन। २००८ की शरद ऋतु में।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 5 मई 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 20 मई 2016.
  2. "Yukon Bureau of Statistics Population Report 2013" (PDF). मूल से (PDF) से 16 जुलाई 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 20 मई 2016.
  3. "Yukon River Route" [युकॉन नदी मार्ग]. yukoninfo.com. मूल से से 4 जून 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: २०-०५-१६. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  4. Pinard, Jean-Paul (सितंबर 2007). "Wind Climate of the Whitehorse Area". Arctic. 60 (3): 227–237. डीओआई:10.14430/arctic215. अभिगमन तिथि: 27 मार्च 2011.
  5. "Whitehorse". द कनाडियन इनसाइक्लोपीडिया. 14 अगस्त 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 25 मार्च 2011.
  6. Guinness World Records 2013, Page 036 (Hardcover edition). ISBN 9781904994879
  7. "Whitehorse Keymap". Whitehorse Topography and Zoning. मूल से से 2 सितंबर 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 मार्च 2011.