"अकोला": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो Bot: Migrating 31 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q213014 (translate me)
छो Bot: Migrating 3 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q213014 (translate me)
पंक्ति 17: पंक्ति 17:


[[श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर]]
[[श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर]]

[[mg:Akola]]
[[min:Akola]]
[[ms:Akola]]

14:32, 15 मार्च 2013 का अवतरण

अकोला महाराष्ट्र प्रान्त का एक शहर है। अकोला शहर, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र राज्य, पश्चिमी भारत, मुरना नदी के किनारे स्थित है। अकोला ज़िले के केटपर्न अभ्यारण्य में दुर्लभ चौसिंगा हिरन पाए जाते हैं।

उद्योग और व्यापार

ताप्ती नदी घाटी क्षेत्र में स्थित व महत्त्वपूर्ण सड़क तथा रेल जंक्शन वाला अकोला एक वाणिज्यिक केन्द्र है। जहाँ मुख्यत: कपास का व्यापार होता है। यहाँ वस्त्र तथा वनस्पति तेल उद्योग भी स्थापित हैं, पूर्व में अनेक स्थानीय मुस्लिम राज्यों ने इसे बारी-बारी से अपने राज्य में शामिल किया।

कृषि और खनिज

कपास, ज्वार और मूंगफली आसपास के क्षेत्रों में उगाई जाने वाली प्रमुख फ़सले हैं। इस क्षेत्र के उद्योग कृषि आधारित हैं। जिनमें कपास ओटना और गांठ बनाना, तेल प्रसंस्करण तथा बीड़ी निर्माण उद्योग महत्त्वपूर्ण हैं। पारस में एक तापविद्युत गृह भी है।

शिक्षण संस्थान

अकोला एक महत्त्वपूर्ण शैक्षिक केंद्र है और यहाँ अमरावती विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालय हैं, जिनमें अकोला कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी अकोला इंजीनियरिंग कॉलेज और राधा देवी गोयनका कॉलेज शामिल हैं। डॉक्टर पंजाब राव देशमुख कृषि विद्यापीठ भी यहीं स्थित है।

जनसंख्या

अकोला ज़िले की कुल जनंसख्या 2001 की जनगणना के अनुसार 16, 29, 305 है।