"रामदेव पीर": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तिथि डेट
टैग: Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
टैग: Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 35: पंक्ति 35:
===रामदेव जयंती===
===रामदेव जयंती===
रामदेव जयंती, अर्थात् बाबा का जन्मदिवस प्रतिवर्ष उनके भक्तों द्वारा सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है। यह तिथि चैत्र सुदी पंचमी को पड़ती है। रामदेवरा के मंदिर में भादवा सुदी बीज से एकादशी तक एक अंतरप्रांतीय मेले का आयोजन होता है जिसे "भादवा का मेला" कहते हैं। इस मेले में देश के हर कोने से लाखों हिन्दू और मुस्लिम श्रद्धालु यात्रा करते हुए पहुंचते हैं तथा बाबा की समाधि पर नमन करते हैं।<ref>{{cite web|url=https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/ramdevra/news/according-to-the-bhat-book-of-tanwar-dynasty-baba-ramdevs-incarnation-day-today-anointed-with-panchamrit-on-the-tomb-129618714.html|title=रामदेवरा में मनाया बाबा का जन्मोत्सव:तंवर वंश की भाट बही के अनुसार बाबा रामदेव का अवतरण दिवस आज, समाधि पर किया पंचामृत से अभिषेक|work=दैनिक भास्कर|archive-url=https://web.archive.org/web/20220406062152/https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/ramdevra/news/according-to-the-bhat-book-of-tanwar-dynasty-baba-ramdevs-incarnation-day-today-anointed-with-panchamrit-on-the-tomb-129618714.html|archive-date=6 अप्रैल 2022|access-date=19 जून 2023|url-status=live}}</ref>

<ref>{{cite web|url=https://www.patrika.com/jodhpur-news/history-of-baba-ramdev-of-runicha-1-1766256/|title=इतिहास का ये रोचक तथ्य आया सामने, चैत्र शुक्ल पंचमी को हुआ था बाबा रामदेव का अवतरण!|last=Bhati|first=Harshwardhan|date=31 अगस्त 2017|work=राजस्थान पत्रिका|archive-url=https://web.archive.org/web/20181008004409/https://www.patrika.com/jodhpur-news/history-of-baba-ramdev-of-runicha-1-1766256/|archive-date=8 अक्टूबर 2018|access-date=19 जून 2023|url-status=live}}</ref>
<ref>{{cite web|url=https://www.patrika.com/jodhpur-news/history-of-baba-ramdev-of-runicha-1-1766256/|title=इतिहास का ये रोचक तथ्य आया सामने, चैत्र शुक्ल पंचमी को हुआ था बाबा रामदेव का अवतरण!|last=Bhati|first=Harshwardhan|date=31 अगस्त 2017|work=राजस्थान पत्रिका|archive-url=https://web.archive.org/web/20181008004409/https://www.patrika.com/jodhpur-news/history-of-baba-ramdev-of-runicha-1-1766256/|archive-date=8 अक्टूबर 2018|access-date=19 जून 2023|url-status=live}}</ref> बाबा रामदेव जी ने कई ऐसे चमत्कार करे जो सामान्य व्यक्ति के लिए संभव नहीं थे

== इन्हें भी देखें ==
== इन्हें भी देखें ==

15:02, 24 सितंबर 2023 का अवतरण

श्री बाबा रामदेव पीर
रुणिचा के शासक, संत तथा समाज सुधारक
पूर्ववर्तीतंवर राजपूत
जन्मभाद्रपद सुदी बीज (द्वितीया ) विक्रम संवत 1409
रामदेवरा
निधनरामदेवरा
समाधि
रामदेवरा
पिताअजमल जी तंवर
मातामैणा दे
धर्महिन्दू

[1]रामदेव जी (बाबा रामदेव, रामसा पीर, रामदेव पीर,पीरो के पीर)• रामदेव जी ऊंडु काशमीर के निवासी अजमालजी की संतान थे। रामदेवजी की माता मैणा दे एक पम्मा भाटी थी। श्री रामदेव जी के छः पुत्र एवं एक पुत्री थी )[2] राजस्थान के एक लोक देवता हैं जिनकी पूजा सम्पूर्ण राजस्थान व गुजरात समेत कई भारतीय राज्यों में की जाती है। इनके समाधि-स्थल रामदेवरा (जैसलमेर) पर भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष द्वितीया सेे दसमी तक भव्य मेला लगता है, जहाँ पर देश भर से लाखों श्रद्धालु पहुँचते

पृष्ठभूमि

बाबा रामदेवजी मुस्लिमों के भी आराध्य हैं और वे उन्हें रामसा पीर या रामशाह पीर के नाम से पूजते हैं। रामदेवजी के पास चमत्कारी शक्तियां थी तथा उनकी ख्याति दूर दूर तक फैली। किंवदंती के अनुसार मक्का से पांच पीर रामदेव की शक्तियों का परीक्षण करने आए। रामदेवजी ने उनका स्वागत किया तथा उनसे भोजन करने का आग्रह किया। पीरों ने मना करते हुए कहा वे सिर्फ अपने निजी बर्तनों में भोजन करते हैं, जो कि इस समय मक्का में हैं। इस पर रामदेव मुस्कुराए और उनसे कहा कि देखिए आपके बर्तन आ रहे हैं और जब पीरों ने देखा तो उनके बर्तन मक्का से उड़ते हुए आ रहे थे। रामदेवजी की क्षमताओं और शक्तियों से संतुष्ट होकर उन्होंने उन्हें प्रणाम किया तथा उन्हें राम शाह पीर का नाम दिया। रामदेव की शक्तियों से प्राभावित होकर पांचों पीरों ने उनके साथ रहने का निश्चय किया। उनकी मज़ारें भी रामदेव की समाधि के निकट स्थित हैं।[3]

रामदेव सभी मनुष्यों की समानता में विश्वास करते थे, चाहे वह उच्च या निम्न हो, अमीर या गरीब हो। उन्होंने दलितों को उनकी इच्छानुसार फल देकर उनकी मदद की। उन्हें अक्सर घोड़े पर सवार दर्शाया जाता है। उनके अनुयायी राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, मुंबई, दिल्ली भीलवाडा आटुण गांव के साथ जेसरमेर के सिंध तक फैले हुए हैं। राजस्थान में कई मेले आयोजित किए जाते हैं। उनके मंदिर भारत के भीलवाडा सहित कई जिलो में स्थित हैं। रामदेव जी का विवाह अमरकोट के सोढ़ा राजपूत दलै सिंह की पुत्री निहालदे के साथ हुआ। रामदेव जी के अन्य मंदिर निम्न है मसूरिया पहाड़ी जोधपुर, बीराटीया, ब्यावर, सुरताखेडा चितोडगढ़ और छोटा रामदेवरा गुजरात।

रामदेवरा (जैसलमेर) स्थित बाबा रामदेव की समाधि

समाधि

बाबा रामदेव ने वि.स. १४४२ में भाद्रपद शुक्ल एकादशी को राजस्थान के रामदेवरा (पोकरण से 10 कि.मी.) में जीवित समाधि ले ली।

रामदेव जयंती

रामदेव जयंती, अर्थात् बाबा का जन्मदिवस प्रतिवर्ष उनके भक्तों द्वारा सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है। यह तिथि चैत्र सुदी पंचमी को पड़ती है। रामदेवरा के मंदिर में भादवा सुदी बीज से एकादशी तक एक अंतरप्रांतीय मेले का आयोजन होता है जिसे "भादवा का मेला" कहते हैं। इस मेले में देश के हर कोने से लाखों हिन्दू और मुस्लिम श्रद्धालु यात्रा करते हुए पहुंचते हैं तथा बाबा की समाधि पर नमन करते हैं।[4] [5] बाबा रामदेव जी ने कई ऐसे चमत्कार करे जो सामान्य व्यक्ति के लिए संभव नहीं थे

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. नगर, डाॅ महेन्द्र सिंह (2011). राव जोधा पूर्व मारवाड़ का इतिहास. जोधपुर: महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केंद्र. पृ॰ 174. रामदेवजी ने तीन विवाह किये थे। उनका एक विवाह दलजी सोढा की पुत्री नेतलदे से हुआ था। रामदेव की दो अन्य रानियां पाऊ ठिकाने की भटियाणी और मारोठ के शाशक बिल्हण दहिया की पुत्री थी। रामदेव के छः पुत्र सादो, देवराज, गीदरा, मेहरा,बीका,जैता थे ।एक पुत्री चांद कुँवरी थी।
  2. "रामदेव जी के पर्चे". मूल से 15 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जून 2017.
  3. India today, Volume 18, Issues 1-12. लिविंग मीडिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड. 1993. पृ॰ ६१. मूल से 23 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अप्रैल 2020.
  4. "रामदेवरा में मनाया बाबा का जन्मोत्सव:तंवर वंश की भाट बही के अनुसार बाबा रामदेव का अवतरण दिवस आज, समाधि पर किया पंचामृत से अभिषेक". दैनिक भास्कर. मूल से 6 अप्रैल 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 जून 2023.
  5. Bhati, Harshwardhan (31 अगस्त 2017). "इतिहास का ये रोचक तथ्य आया सामने, चैत्र शुक्ल पंचमी को हुआ था बाबा रामदेव का अवतरण!". राजस्थान पत्रिका. मूल से 8 अक्टूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 जून 2023.