विजय बहादुर पाल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विजय बहादुर पाल

कार्यकाल
2012 से 2017

राष्ट्रीयता भारतीय

विजय बहादुर पाल,भारत के उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में विधायक रहे। 2012 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की तिर्वा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन संख्या-197)से चुनाव जीता।[1] Kannauj - उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री रहे विजय बहादुर पाल का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। विजय बहादुर पाल के निधन से सपाईयों को बड़ा झटका लगा है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इंदरगढ़ निवासी विजय बहादुर पाल तिर्वा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 में निर्वाचित हुए थे। अखिलेश यादव की सरकार में उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंत्री बनाया गया था। ये अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।


हालांकि विजय बहादुर पाल को 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से पराजय का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2016 में पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल ने फतेहपुर में एक सभा के दौरान बसपा सुप्रीमो पर बड़ा बयान दिया था। अपने बयानों के लिए ये हमेशा राजनीति में सुर्खियों में रहें। अखिलेश यादव ने विजय बहादुर पाल के निधन पर ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने दुख जाहिर किया और लिखा कि पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल तिर्वा क्षेत्र से कई बार विधायक रहें। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "उत्तर प्रदेश विधान सभा". मूल से 11 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2016.