वार्ता:इंडोनेशियाई भाषा

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ इंडोनेशियाई भाषा लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

दीपान्तर[संपादित करें]

संजीव जी, इंडोनेशिया के और उससे संबंधित लेखों में "दीपान्तर" इस्तेमाल किया गया हैं, क्या ये उसका आधिकारिक नाम हैं? या फिर ये हिंदी में इस्तेमाल होता हैं? मेरे ख्याल से नहीं, तो इसको बदल देना चाहिए।--पीयूष मौर्यावार्ता 09:51, 24 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]

पीयूष जी, यह कार्य Smeatteams नामक सदस्य ने किया था जिन्हें बाद में कठपुतली खाता (यहाँ देखें) होने के कारण ब्लॉक कर दिया गया। अब ये शब्द सही है या गलत इसकी मुझे तो जानकारी नहीं है लेकिन मनोज जी और अनुनाद जी के पास सामान्यतः ऐसी जानकारियाँ मिल जाती हैं अतः उनसे आग्रह करता हूँ कि वो अपनी टिप्पणी दें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:17, 24 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
'दीपान्तर' अथवा नुसान्तर, मलेशियाई द्वीपसमूह (आर्कपिलागो) के लिये प्रयुक्त शब्द है जो मलेशिया की में बोली जाने वाली भाषाओं में अब भी प्रयुक्त है। ये दोनो शब्द संस्कृत के हैं। यह अलग बात है कि है कि मलेशियाई भाषा के लिये 'दीपान्तरी भाषा' प्रयोग करना ठीक रहेगा या नहीं।---- अनुनाद सिंहवार्ता 13:40, 24 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
क्षमाप्रार्थी हूँ, इस बारे में मुझे ज्ञान नहीं है। --मनोज खुराना वार्ता 10:38 pm, कल (UTC+5.5)
ये बात तो है कि दीपान्तर और नुसानतर अब भी इंडोनेशियाई वासी सारे इंडोनेशियाई द्वीपसमूह के लिए प्रयुक्त करते हैं पर वो अपने देश या भाषा के लिए दीपान्तर इस्तेमाल नहीं करते। और न ही मैंने हिंदी में इसको इस तरह इस्तेमाल होते देखा हैं। ये प्राचीन नाम हैं जब इंडोनेशियाई हिंदू या बौद्ध थे, जैसे की अफ़ग़ानिस्तान के लिए गंधार। मेरे से ख्याल से ये सारे नाम बस हिंदू राष्ट्रवादी इस्तेमाल करते हैं, ये विकिपीडिया पर इस्तेमाल नहीं होने चाहिए।--पीयूष मौर्यावार्ता 04:55, 25 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी: यदि आपके पास इसके तथ्य हैं तो आप दीपान्तर अथवा नुसानतर शीर्षक से एक अलग पृष्ठ का निर्माण कर दो। बाद में इण्डोनेशिया के इतिहास में उसका उल्लेख कर दिया जायेगा और यहा भी सम्बंधित टिप्पणी जोड़ दी जायेगी। इसको चाहे हिन्दू राष्ट्रवादी ही काम में लेते हों लेकिन मतलब तो यह ही हुआ कि यह नाम सही है। हम इस नाम का प्रचार नहीं कर रहे बल्कि यह दिखा रहे हैं कि यह नाम भी प्रयुक्त होता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:42, 25 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: पर इन लेखों में तो ये ऐसे इस्तेमाल हुए हैं जैसे ये ही इनके सही नाम हैं, मैं इनको हटाता हूँ और अलग इसके ऊपर लेख हैं। (देखें)--पीयूष मौर्यावार्ता 08:02, 25 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
उपरोक्त चर्चा के अनुसार आप यह कार्य करने के लिए स्वतंत्र हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:15, 25 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]