वारसॉ
वारसॉ
Warszawa | |
|---|---|
| राजधानी | |
| वारसॉ राजधानी miasto stołeczne Warszawa | |
| उपनाम: फ़ीनिक्स शहर[1], उत्तर का पेरिस[2][3], वावा[4][5] | |
| ध्येय: "Semper invicta" ("हमेशा अषाढ") | |
| निर्देशांक: 52°13′48″N 21°00′40″E / 52.23000°N 21.01111°E | |
| देश | |
| प्रांत | |
| स्थापना | 13वीं शताब्दी |
| शहर के रूप में स्थापना | 1300 |
| सिटी हॉल | आयोग महल |
| ज़िले | 18 |
| शासन | |
| • प्रणाली | महापौर-परिषद सरकार |
| • सभा | वारसॉ नगर परिषद |
| • महापौर | राफ़ाव त्शास्कोवस्की (KO) |
| क्षेत्रफल | |
| • राजधानी | 517.24 kमी2 (199.71 वर्ग मील) |
| • नगरीय | 546.00 kमी2 (210.81 वर्ग मील) |
| • महानगर | 6,100.43 kमी2 (2,355.39 वर्ग मील) |
| ऊँचाई | 78–116 मी॰ (256–381 फीट) |
| जनसंख्या (2024) | |
| • राजधानी | |
| • पद | प्रथम (पोलैंड) 6वाँ (यूरोपीय संघ) |
| • घनत्व | 3,601/किमी2 (9,330/मील2) |
| • महानगर | 20,28,000[7] |
| • महानगर घनत्व | 3,714/किमी2 (9,620/मील2) |
| • महानगर | 32,69,510[8] |
| • महानगरीय घनत्व | 509.1/किमी2 (1,319/मील2) |
| GDP (2022)[9][10] | |
| • कुल | €91.32 अरब |
| • प्रति व्यक्ति | €49,000 |
| समय मण्डल | CET (UTC+1) |
| • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | CEST (UTC+2) |
| डाक कोड | 00-001 - 04-999 |
| दूरभाष कोड | +48 22 |
| सरकार का बजट | zł 24.368 अरब (€5.4 अरब)[11] |
| वेबसाइट | en |
वारसॉ (पोलिश: Warszawa) आधिकारिक नाम वारसॉ राजधानी,[12] पोलैंड की राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर है।[13] देश के मध्य-पूर्व में विस्चुला नदी पर स्थित, यह मसोवियाई प्रांत की राजधानी है। इसकी जनसंख्या 18.6 लाख है, जिस प्रकार यह जनसंख्यानुसार यूरोपीय संघ का छ्ठा सबसे बड़ा शहर है। शहर का क्षेत्रफल 517 है तथा यह 18 जिलों में विभाजित है। वारसॉ को देश का एक प्रमुख राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केन्द्र माना जाता है।
जनसांख्यिकी
[संपादित करें]पोलैंड के सबसे बड़ी संख्या में आबाद महानगरों में यह प्रमुख है।[14] वारसॉ नगर की जनसंख्या आधिकारिक रूप में 1.860.000 निवासियों की है परंतु इसके महानगरीय क्षेत्र की आबादी अनुमानित 3.270.000 है। यह वारसॉ को यूरोपीय संघ में सातवाँ सबसे आबाद शहर बनाता है।
इतिहास
[संपादित करें]वारसॉ की उत्पत्ति विस्तुला नदी के किनारे एक छोटी-सी मछुओं की बस्ती से हुई।
वारसॉ शहर की स्थापना चौदहवीं शताब्दी में हुई।[15] सन् 1596 में राजा सिगिसमुंड वाज़ा तृतीय (Sigismund III) ने अपने शाही दरबार को तथा पोलैंड की राजधानी को क्रकोव से वारसॉ में स्थानांतरित किया।[16] द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यानी 1939-1945 में जर्मनी के नाज़ियों ने शहर पर बमबारी की और वारसॉ पर कब्ज़ा कर लिया। 1943 में यहूदी बस्ती (Jewish Ghetto) विद्रोह, 1944 में सामान्य वारसॉ विद्रोह और व्यवस्थित विध्वंस के द्वारा ऐतिहासिक पुराने शहर को 90 प्रतिशत में नष्ट कर दिया गया।[17]
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वारसॉ का पुनर्निर्माण किया गया।
पर्यटन
[संपादित करें]वारसॉ में प्रचुर मात्रा में उद्यान और पार्क हैं। इनमें से सबसे सुंदर, बड़ा और इतिहास की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण लाज़िएनकी पार्क (Royal Baths Park) है जो वारसॉ के केंद्र में स्थित है। इसे अठारहवीं शताब्दी में बनवाया गया था। इसके अंदर कई महत्वपूर्ण इमारतें तथा स्मारक हैं जैसे तालाब में द्वीप पर बना हुआ राजमहल है जिसे पोलैंड के अंतिम राजा स्तनिस्लौस द्वितीय आगस्टस (Stanislaus II Augustus) ने अपने ग्रीष्मकालीन आवास के रूप में बनवाया था। आजकल इसमें संग्रहालय है।
वारसॉ के अंदर पुराना शहर है जो वारसॉ का सबसे अधिक देखा जाने वाला हिस्सा है। वर्तमान में, पुराने शहर का रूप जिसकी इमारतों की सत्रहवीं और अठारहवीं शताब्दी की वास्तुकला है, उसको राजमहल के साथ पुनर्निर्माण किया गया बीसवीं शताब्दी में क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के समय नाज़ियों के द्वारा इस शहर को नष्ट कर दिया गया।
शिक्षा
[संपादित करें]वारसॉ, पोलैंड में उच्च शिक्षा के कुछ बेहतरीन संस्थान हैं। इसमें प्रमुख विश्वविद्यालय हैं उदाहरण के लिए: वारसॉ विश्वविद्यालय - University of Warsaw जो सन् 1816 में स्थापित हुआ - SGH Warsaw School of Economics, SGGW Warsaw University of Life Sciences, Warsaw University of Technology, Medical University of Warsaw और Chopin University of Music आदि; और उच्च शिक्षा के 68 से अधिक छोटे स्कूल शामिल हैं। विश्वविद्यालय के छात्रों की संख्या लगभग तीन लाख है। अधिकांश प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय सार्वजनिक हैं परंतु विदेशी विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए शुल्क देना पड़ता है। हाल के वर्षों में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- कौन सा शहर बन गया है यूरोप का प्रियतम?
- Official Tourist Website of Warsaw
- The Royal Castle in Warsaw
- Museum of King John III's Palace at Wilanów
- The National Museum in Warsaw
- Maria Skłodowska-Curie Museum
- Warsaw Uprising Museum
- National Philharmonic in Warsaw
- University of Warsaw
- Fryderyk Chopin University of Music
- Medical University of Warsaw
- Warsaw Chopin Airport
- Warsaw Modlin Airport
| Category:Warsaw से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
- ↑ Rayasam, Renuka (10 May 2016). "This once-dark city is becoming the darling of Europe". BBC.
- ↑ "Czy przedwojenna Warszawa była Paryżem Północy? "Łączyła Wschód z Zachodem"". Polskie Radio Program I. 8 September 2025. अभिगमन तिथि: 8 September 2025.
- ↑ "Mówiono o niej Paryż Północy... zobacz jak wyglądała Warszawa przed wojną". Viva (American magazine). 8 September 2025. अभिगमन तिथि: 8 September 2025.
- ↑ "Miejski słownik Slangu i mowy potocznej "Wawa"". miejski.pl. 8 September 2025. अभिगमन तिथि: 8 September 2025.
- ↑ "WAWA Bohaterom". Telewizja Polska. 8 September 2025. अभिगमन तिथि: 8 September 2025.
- ↑ "Urząd Statystyczny w Warszawie / Warszawa".
- ↑ "Demographia World Urban Areas 19th Annual: 2023 08" (PDF), demographia.com
- ↑ "Population on 1 January by age, sex and NUTS 2 region". Eurostat. अभिगमन तिथि: 29 February 2024.
- ↑ "EU regions by GDP, Eurostat". ec.europa.eu.
- ↑ "Gross domestic product (GDP) at current market prices by NUTS 3 regions". ec.europa.eu.
- ↑ "EXPENDITURE OF THE CAPITAL CITY OF WARSAW BUDGET BY TYPE" (PDF). मूल से (PDF) से 22 February 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 8 January 2023.
- ↑ "Journal of Laws of Poland, position 1817, 2018". 30 August 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 30 August 2021.
- ↑ "Główny Urząd Statystyczny" [Central Statistical Office] (Polish भाषा में).
{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link) To search: Select "Miejscowości (SIMC)" tab, select "fragment (min. 3 znaki)" (minimum 3 characters), enter town name in the field below, click "WYSZUKAJ" (Search). - ↑ "Główny Urząd Statystyczny". eteryt.stat.gov.pl. अभिगमन तिथि: 2025-05-11.
- ↑ Kobielski, Dobrosław (1984). Widoki dawnej Warszawy (Views of Old Warsaw) (in Polish). Warszawa: Krajowa Agencja Wydawnicza. ISBN 978-83-03-00702-5.
- ↑ "Warsaw's history". web.archive.org. 2009-11-09. मूल से पुरालेखन की तिथि: 9 नवंबर 2009. अभिगमन तिथि: 2025-05-11.
{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link) - ↑ Gieysztor, Aleksander (1994). "The Warsaw Uprising in the Europe of 1944". Dialogue and Humanism. 4 (5): 119–128. डीओआई:10.5840/dh19944539. आईएसएसएन 0867-504X.