सामग्री पर जाएँ

रंधावा (पहलवान)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रंधावा
जन्म सरदारा सिंह रंधावा
1933
अमृतसर, पंजाब, ब्रिटिश भारत
मौत 21 अक्टूबर 2013(2013-10-21) (उम्र Error: Need valid year, month, day वर्ष)[1]
मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारत भारतीय
पेशा पहलवान, अभिनेता
कार्यकाल 1952–1988 (पहलवान)
1963–1998 (अभिनेता)
ऊंचाई 6 फुट 3 इंच (1.91 मी)
जीवनसाथी मलिका (अभिनेत्री)
बच्चे शाद रंधावा
संबंधी दारा सिंह (भाई)
मुमताज़ (साली)
विन्दू दारा सिंह (भतीजा)

सरदारा सिंह रंधावा (पंजाबी: ਸਰਦਾਰਾ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ) एक भारतीय पहलवान व अभिनेता थे जो रंधावा नाम से बेहतर जाने जाते थे। वे प्रसिध्द पहलवान व अभिनेता दारा सिंह के छोटे भाई तथा अभिनेत्री मुमताज़ के जीजा थे।[2]

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

रंधावा का जन्म सन् 1933 अमृतसर, पंजाब के एक गाँव धरमूचक्क में पिता सूरत सिंह तथा माँ बलवन्त कौर के घर हुआ। प्रारंभिक शिक्षा गाँव में लेने के बाद वे अपने बड़े भाई के साथ विदेश चले गए।

अंतराष्ट्रीय कुश्ती का पोस्टर रंधावा (बाएँ) को भारतीय विजेता के रूप में दिखाता हुआ

उन्होने अपने कुश्ती सफ़र की शुरुआत सन् 1952 में सिंगापुर पहुँचने पर की। अपने भाई दारा सिंह की तरह ही वे मजबूत कद-काठी के स्वामी थे। अपने सफ़र के दौरान उन्होने स्काई हाइ ली, जॉन डा सिल्वा तथा जॉर्ज गोरडेंको जैसे विश्व स्तरीय पहलवानो के साथ कुश्ती लड़ी। जब दारा सिंह ने विश्व विजेता का खिताब जीत लिया उसके बाद रंधावा रुस्तम-ए-हिंद बने।[3]

फ़िल्मी सफ़र

[संपादित करें]

उन्होने पहली फ़िल्म अवारा अब्दुल्ला (1963) की। अधिकतर फ़िल्मों में उन्होने पहलवान या खलनायक की भूमिका निभाई।[4]

अभिनय श्रेय

[संपादित करें]
वर्ष फ़िल्म भूमिका
1963 अवारा अब्दुल्ला पहलवान
फ़ौलाद अमर का जोड़ीदार
1965 टार्ज़न और किंग कोंग टार्ज़न
तीन सरदार शेरदिल
1967 नसीहत जासूस
1969 आदमी और इंसान शंकर
1970 जॉनी मेरा नाम बाबू
1971 अंदाज़ भीमा
तुलसी विवाह जालन्धर
1972 हरी दर्शन हिरण्यकशिपु
1976 बजरंगबली मेघनाद
1978 भक्ति में शक्ति ड़ाकू
1990 ज़ुर्म एंथनी

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

उन्होने अभिनेत्री मुमताज़ की बहन मलिका से विवाह किया जिनसे उनकी दो संतान थी, एक पुत्री आलम व एक पुत्र शाद रंधावा जो एक अभिनेता है।

21 अक्टूबर 2013 को उनकी मृत्यु हो गई।[5]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Dara Singh's brother Randhawa passes away". Archived from the original on 21 अगस्त 2015. Retrieved 22 मार्च 2016.
  2. "Mumtaz: Dara Singh's kindness got me my first role". Archived from the original on 6 दिसंबर 2017. Retrieved 22 मार्च 2016. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  3. "An Indian WWE in the 1960s – Due to One Man". Archived from the original on 14 मार्च 2016. Retrieved 22 मार्च 2016.
  4. WD. "दारा सिंह रंधावा : फिल्‍मोग्राफी". hindi.webdunia.com. Retrieved 2020-09-13.
  5. "Dara Singh's brother Randhawa passes away". Archived from the original on 12 मार्च 2016. Retrieved 22 मार्च 2016.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]