मनमोहन (अभिनेता)
मनमोहन | |
---|---|
| |
जन्म | जमशेदपुर, बिहार और उडीसा प्रांत, ब्रिटिश भारत |
मृत्यु |
अगस्त, 1979 मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता |
![]() |
व्यवसाय | अभिनेता, निर्माता |
बच्चे | नितिन मनमोहन (निर्माता) |
मनमोहन[1] हिन्दी फ़िल्मों के एक चरित्र अभिनेता थे जो मुख्यतः खलनायक की भूमिका के लिये जाने जाते हैं।[2] उन्होनें कई बंगाली, पंजाबी तथा गुजराती फ़िल्मों में भी कार्य किया है।
व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]
उनका जन्म जमशेदपुर, ब्रिटिश भारत मे एक उच्च वर्गीय परिवार में हुआ। अपने अन्य तीन भाईयों से अलग उन्हे बचपन से ही अभिनय का शौक था। सन् 1950 में वें मुम्बई आ गए, सौभाग्यवश उन्हे काम पाने के लिए संघर्ष नहीं करना पडा। वे बहुत मित्रवत व्यक्ति थे, हमेशा अपने दोस्तो की मदद के लिए तैयार रहते थे। उनके पुत्र नितिन मनमोहन मशहूर निर्माता है जिन्होनें बोल राधा बोल (1992), लाड़ला (1994), दीवानगी (2002), भूत (2003) और यमला पगला दीवाना (2011) जैसी फ़िल्मो का निर्माण किया है।
फ़िल्मी सफर[संपादित करें]
मनमोहन ने अपने सफर की शुरूआत ये रास्ते हैं प्यार के (1963) मे एक छोटी भूमिका से की। वे शंकर-जयकिशन के करीबी थे, जयकिशन ने ही उनका परिचय निर्देशक केवल कश्यप से करवाया जिन्होनें उन्हे अपनी फ़िल्म शहीद (1965) में काम दिया। धीरे-धीरे वे उस दौर के प्रमुख खलनायको मे शुमार हो गए, और एक साल तो उनकी लगभग 14 फ़िल्में एक ही महीने मे प्रदर्शित हुई, सत्तर के दशक मे वे अपने शिखर पर थे। यदि मनोज कुमार, शक्ति सामंत तथा प्रमोद चक्रवर्ती में से कोई फ़िल्म बनाते तो उसमे बगैर उनसे पूछे उन्हे भूमिका दे देते, लेकिन मनमोहन भी कभी किसी को इनकार नही करते। वे निर्देशक भप्पी सोणी की भी सभी फ़िल्मों मे कार्यरत रहते थे।
प्रमुख फ़िल्में[संपादित करें]
वर्ष | फ़िल्म | भूमिका |
---|---|---|
1963 | ये रास्ते हैं प्यार के | विक्रेता |
1965 | शहीद | चंद्रशेखर आज़ाद |
गुमनाम | किशन | |
जानवर | ||
1966 | नींद हमारी ख़्वाब तुम्हारे | नवाब शौकत हमीद ख़ान |
मोहब्बत ज़िंदग़ी है | प्रीतम | |
मेरा साया | डॉक्टर | |
1967 | नौनिहाल | उस्ताद मंशाराम |
उपकार | कविता का भाई | |
आग | पुलिस इंस्पेक्टर | |
1968 | शिकार | रॉबी |
परिवार | बशीर | |
ब्रह्मचारी | बसंत | |
औलाद | सूरज / अरूण | |
1969 | आराधना | श्याम |
तुमसे अच्छा कौन है | मनमोहन | |
सत्यकाम | कुंवर विक्रम सिंह | |
प्यार ही प्यार | श्याम कुमार | |
1970 | प्रेम पुजारी | चीनी फौजी अफसर |
पूरब और पश्चिम | मोहन | |
हमजोली | मनमोहन | |
1972 | अमर प्रेम | प्रेम रतन |
ललकार | जापानी फौज़ी अफसर | |
शोर | कब्रस्तान के राजा | |
1973 | जुगनू | माइक |
नमक हराम | जय सिंह | |
1975 | आँधी | एसके अग्रवाल |
अमानुष | सनातन |
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ मनमोहन Archived 30 मार्च 2015 at the वेबैक मशीन. http://cineplot.com Archived 15 सितंबर 2015 at the वेबैक मशीन.
- ↑ Villains in Indian cinema Archived 6 मार्च 2016 at the वेबैक मशीन. http://tilakrishi.blogspot.in Archived 3 अक्टूबर 2015 at the वेबैक मशीन.