सामग्री पर जाएँ

मथुरा मार्ग (दिल्ली)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मथुरा मार्ग दिल्ली का एक प्रमुख सड़क मार्ग है। यह आई टी ओ क्षेत्र के निकट तिलक पुल से आरंभ होकर, दक्षिण में दिल्ली-फरीदाबाद सीमा तक जाता है। इसके बाद भी यह हरियाणा राज्य व फिर उत्तर प्रदेश राज्य में मथुरा शहर तक इसी नाम से जाना जाता है।

हरियाणा में यह मार्ग फरीदाबाद, बल्लबगढ़, पलवल होडल के बाद उत्तर प्रदेश में प्रवेश करता है। 2011 में इसे 6 लेन का करने का प्रस्ताव रखा गया और इस का ठेका रिलायंस को मिला।