सामग्री पर जाएँ

बेक़आ प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बेक़आ
ur \ Beqaa
मानचित्र जिसमें बेक़आur \ Beqaa हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :ज़हले
क्षेत्रफल :४,४२९ किमी²
जनसंख्या(-):
 • घनत्व :
७,५०,०००
 १६९.३४/किमी²
उपविभागों के नाम:ज़िले
उपविभागों की संख्या:५
मुख्य भाषा(एँ):अरबी

बेक़आ प्रान्त (अरबी: ur, अंग्रेज़ी: Beqaa) लेबनान का एक प्रान्त है।[1]

बेक़आ देश का मुख्य कृषि क्षेत्र है। इसमें बेक़आ वादी आती है जो लेबनान पर्वतमाला और पूर्वी लेबनान पर्वतमाला के बीच स्थित है। इस प्रान्त से दो नदियाँ निकलती हैं: लीतानी नदी और आसी नदी। ऐतिहासिक रूप से यहाँ अंगूर उगाए जाते रहें हैं और यह अपनी शराब के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ का तापमान सालभर में -१०°सेंटीग्रेड से +३५°सेंटीग्रेड के बीच रहता है। सर्दियों में भारी बारिश और बर्फ़ गिरती है।

बेक़आ प्रान्त के ६१.०४% लोग शिया मुस्लिम हैं, २३.१६% ईसाई हैं, १२.२७% सुन्नी मुस्लिम हैं और ३.५३% द्रूज़ हैं।

प्रान्त के विभाजन का प्रस्ताव

[संपादित करें]

इस प्रान्त के उत्तरी दो ज़िलों - बालबेक और हेरमेल - को एक अलग बालबेक-हेरमेल प्रान्त में गठित करने का प्रस्ताव मंज़ूर हो चुका है लेकिन इस नए प्रान्त को अभी अंजाम नहीं दिया गया है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ Lebanon: Bradt Travel Guide Archived 2014-09-22 at the वेबैक मशीन, Paul Doyle, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-370-2