दक्षिण प्रान्त (लेबनान)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दक्षिण
الجنوب‎‎ \ South
मानचित्र जिसमें दक्षिण الجنوب‎‎ \ South हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : सेयदा
क्षेत्रफल : २,००० किमी²
जनसंख्या(-):
 • घनत्व :
५,००,०००
 २५०/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): अरबी


दक्षिण प्रान्त (अरबी: الجنوب‎‎, अंग्रेज़ी: South) लेबनान का एक प्रान्त है।[1]

विवरण[संपादित करें]

इस प्रान्त का तापमान लगभग ४ सेंटीग्रेड से ३० सेंटीग्रेड के बीच रहता है। सर्दियों में ऊँचाइयों पर बर्फ़ पड़ जाती है। इस प्रान्त से बहुत सी नदियाँ निकलती हैं, जिनमें लीतानी, ज़हरानी, अवाली और हासबानी नदियाँ शामिल हैं। यह प्रान्त अपने नीम्बू, संतरे और केलों की पैदावार के लिए जाना जाता है। यहाँ बहुत-से पुरातन स्थल हैं, जिनमें फ़ोनीशियाई और रोमन सभ्यता के अवशेष भी हैं। प्रान्त के सेयदा (सिदोन) और सूर (टायर) शहरों के इतिहास बहुत पुराने हैं। भूमध्य सागर के साथ लगा तटीय इलाक़ा बहुत से सैलानियों को आकर्षित करता है।

लोग[संपादित करें]

प्रांतीय आबादी के ७६% लोग मुस्लिम हैं और २३.८८% लोग ईसाई हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Lebanon: Bradt Travel Guide Archived 2014-09-22 at the वेबैक मशीन, Paul Doyle, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-370-2