प्रीति दुबे
व्यक्तिगत जानकारी | |
---|---|
राष्ट्रीयता |
![]() |
जन्म | 13 जून 1998[1] |
निवास | ग्वालियर, मध्य प्रदेश, भारत |
खेल | |
देश | भारत |
खेल | मैदानी हॉकी |
कोच | अनीता सिंह |
20 अगस्त 2016 को अद्यतित। |
प्रीति दुबे (जन्म: 13 जून 1998) एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं। यह भारतीय महिला हॉकी टीम में हैं और 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग भी लिया था। यह अब तक 19 अंतरराष्ट्रीय टोपी प्राप्त कर चुकी हैं और 5 गोल भी दागे हैं।
जीवन
[संपादित करें]इनका जन्म 13 जून 1998 को गोरखपुर के खजनी इलाके के भेउसा नामक स्थान में हुआ था। इनका परिवार पूर्वोत्तर रेलवे की बौलिया रेलवे कॉलोनी में रहता है। इनके पिता अवधेश कुमार दुबे पूर्वोत्तर रेलवे में सहायक यार्ड मास्टर पद पर काम करते हैं। इनके 3 बच्चों में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सबसे छोटी पुत्री प्रीति दुबे हैं। इन्हें चौथी कक्षा से ही हॉकी खेलने में रुचि थी।[2] इस कारण पाँचवीं तक अपनी पढ़ाई शहर में पूरी करने के बाद 2008 में यह वीर बहादुर सिंह खेल महाविद्यालय में पढ़ने लगीं। यहाँ छठी से आठवीं कक्षा तक अपनी पढ़ाई पूरी की और यहीं से इन्होंने हॉकी सीखा और इसके बाद ग्वालियर की महिला खेल अकादमी में चले गई। इसके बाद वर्तमान में यह ग्वालियर के ही किडीज कॉर्नर नामक विद्यालय में पढ़ रही हैं।[3]
सफर
[संपादित करें]प्रीति ने छः वर्ष की उम्र से हॉकी खेलना शुरू किया था। 2014 में इन्हें भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में लिया गया और इसके बाद नवंबर में इन्हें सीनियर टीम में चुन लिया गया। दक्षिण एशियाई खेलों में नेपाल के खिलाफ पहला गोल दागने पर उन्हें एक लाख रुपये का विशेष पुरस्कार मिला। 26 मार्च को अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब मिला। इन्हें हॉकी भारत ने पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी के साथ साथ ₹10 लाख रुपये भी दिये।[4][5]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "NPreethi Dubey". हॉकी इंडिया. Archived from the original on 17 अगस्त 2016. Retrieved 17 अगस्त 2016.
- ↑ "सात समंदर पार देश का झंडा गाड़ेगी यूपी की ये बेटी". अमर उजाला. 10 जुलाई 2015. Archived from the original on 18 सितंबर 2016. Retrieved 20 अगस्त 2016.
- ↑ "हॉकी को पूजा-भारत को मां कहती है ये प्लेयर, रियो ओलंपिक में मचाएगी धमाल". दैनिक भास्कर. 3 अगस्त 2016. Archived from the original on 8 अगस्त 2016. Retrieved 20 अगस्त 2016.
- ↑ "गोरखपुर की प्रीति इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर ऑफ द ईयर, ओलंपिक खेलने का सपना". पूरी दुनिया. Archived from the original on 1 अप्रैल 2016. Retrieved 20 अगस्त 2016.
- ↑ "रियो ओलंपिक में चमकेगी गोरखपुर की प्रीति". दैनिक जागरण. 12 जुलाई 2016. Archived from the original on 27 अगस्त 2016. Retrieved 20 अगस्त 2016.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |