प्रवेशद्वार वार्ता:विज्ञान

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ प्रवेशद्वार:विज्ञान पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

संजीव जी, ने इस प्रवेशद्वार के सुधार में काफ़ी कार्य किया है तथा मेरी राय इसके सुधार के लिए माँगी है। मैं कुछ बिंदु जिन पर मेरी सबसे पहले नज़र पड़ी वे यहाँ लिख रहा हूँ। सभी सदस्यों का इनमें सुधार करने के लिए स्वागत है।

  • परिचय बहुत छोटा है। प्रवेशद्वार का परिचय कम-से-कम पाँच से छह पंक्तियों में दिया जाना चाहिए।
  • चयनित जीवनी भी 150 से 200 शब्दों के बीच होनी चाहिए।
  • क्या आप जानते हैं... में अगर मुख्य कड़ी ही लाल होगी तो फ़िर पाठक उस विषय के बारे में और अधिक जानकारी कहाँ से लेगा? इसलिए केवल उन लेखों से तथ्य लें जो पहले से विकि पर मौजूद हैं।
  • यादृच्छिक जनरेटर फ़ंक्शन Random प्रवेशद्वार component के max पैरामीटर को तब ही बढ़ाएँ जब आप सम्बन्धित अनुभाग में नई सामग्री जोड़ें। अर्थात, अभी "चयनित चित्र" का max 1 है, अगर नया चित्र जुड़ता है तो max=2 कर दें।
  • यह विज्ञान सम्बन्धित प्रवेशद्वार है, इसे किसी विशेष राष्ट्र के साथ नहीं जोड़ना चाहिए। इसलिए प्राचीन भारतीय विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का परिचय में होना सही नहीं चाहिए।
  • केवल और केवल विकि के उच्च कोटि के लेखों का प्रयोग करें। क्योंकि प्रवेशद्वार किसी विषय की विकि पर उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ सामग्री का संग्रह होता है।

मैं समय-समय पर इसके सुधार में अपना योगदान देता रहूँगा।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 03:35, 12 मई 2013 (UTC)[उत्तर दें]

किसी विषय का सम्पादन करने के लिए सूत्र[संपादित करें]

मैं ये सूत्र सीधे वार्ता पृष्ठ पर लिख रहा हूँ क्योंकि मेरे विभिन्न प्रयासों के पश्चात भी मैं इन्हें जहाँ होना चाहिए वहाँ लगाने में असमर्थ रहा।

--संजीव कुमार (वार्ता) 14:15, 5 जून 2013 (UTC)[उत्तर दें]