प्रवेशद्वार:विज्ञान/क्या आप जानते हैं/1

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

by Jon Lomberg

  • ...कि अंतरिक्ष कलाकार जॉन लोमबर्ग (चित्र कलाकार) कई परियोजनाओं में कार्ल सेगन के प्रमुख कलात्मक सहयोगी थे जैसे ब्रह्मांड और वॉयेजर स्वर्णिम रिकार्ड?
  • ...कि चन्द्र सतह पर उपस्थित मुख्य अवयवों के मानचित्रण के लिए बृहद् क्षेत्र वाले मृदु एक्स-किरण स्पेक्ट्रममापी तथा सौर एक्स-किरण मानीटरन (एक्सएसएम) और ऐसे ही कुछ उद्देश्यों के लिए इसरो, चन्द्रयान-2 परियोजना पर कार्य कर रहा है?
  • ...कि नासा अंतरिक्ष यात्री स्टीफन रॉबिन्सन ने ४९७ घण्टे अंतरिक्ष में व्यतीत किए?
  • ...कि ध्यान से व्यग्रता का ३९ प्रतिशत तक नाश होता है और मस्तिष्क की कार्य क्षमता बढ़ती है?
  • ...कि छोटी आंत की लम्बाई बड़ी आंत से अधिक होती है और औसतन छोटी आंत की कुल लम्बाई एक जवान पुरूष में ६.९ मीटर और एक युवती में ७.१ मीटर होती है?
  • ...कि केवल मादा मच्छर ही मनुष्य या अन्य जन्तुओं के रक्त चूसती है, जबकि नर मच्छर पेड़-पौधों का रस चूसते हैं?