पत्नीटॉप
पत्नीटॉप
Patnitop | |
---|---|
![]() पत्नीटॉप का दृश्य | |
निर्देशांक: 33°05′24″N 75°19′34″E / 33.090°N 75.326°Eनिर्देशांक: 33°05′24″N 75°19′34″E / 33.090°N 75.326°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | जम्मू और कश्मीर |
ज़िला | उधमपुर ज़िला |
ऊँचाई | 2024 मी (6,640 फीट) |
भाषा | |
• प्रचलित | डोगरी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 182142 |
वेबसाइट | patnitop |
पत्नीटॉप (Patnitop) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के उधमपुर ज़िले में एक पर्यटक स्थल है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ पर जम्मू से श्रीनगर जाते हुए उधमपुर और कुद के बाद आता है। यह जम्मू से लगभग 112 किमी दूर है और एक पठार पर 2,024 मीटर (6,640 फ़ुट) की ऊँचाई पर चेनाब नदी के समीप स्थित है। शीत ऋतु में यहाँ भारी हिमपात होता है।[1][2][3]
सुरंग
[संपादित करें]हर वर्ष बर्फ़बारी के कारण यहाँ सर्दियों में यातायात रुक जाता है और कभी-कभी मीलों लम्बी क़तार लगने से ट्रक व अन्य वाहन दिनों तक रुके रहते हैं। मार्च 2017 में यहाँ भारत की सबसे लम्बी सुरंग का उदघाटन हुआ। 9.2 किमी (6 मील) लम्बी चेनानी-नाशरी सुरंग (जो पत्नीटॉप सुरंग भी कहलाती है) पत्नीटॉप से 2 किमी दक्षिण में चेनानी बस्ती से शुरु होती है और पत्नीटॉप से उत्तर में नाशरी गाँव तक जाती है। इस से जम्मू-श्रीनगर का फ़ासला 31 किमी घट गया है और ट्राफ़िक जाम भी कम होंगे।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Silas, Sandeep (2005). "17. Patnitop". Discover India by Rail. Sterling Publishers. p. 47. ISBN 81-207-2939-0.
- ↑ "Kashmir: Jammu. Kashmir Valley. Ladakh. Zanskar Archived 2017-04-03 at the वेबैक मशीन," Max Lovell-Hoare and Sophie Lovell-Hoare, Bradt Travel Guides, 2014, ISBN 978-1-84162-396-2
- ↑ "Indian Himalaya: a Lonely Planet travel survival kit Archived 2017-04-03 at the वेबैक मशीन," Michelle Coxall and Paul Greenway, Lonely Planet, 1996, ISBN 978-0-86442-413-6