नेपाल हिमालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेपाल हिमालय
चुकुंग री की ओर ऊपर जाते समय, ल्होत्से पर्वत चोटी का दृश्य.
चुकुंग री की ओर ऊपर जाते समय, ल्होत्से पर्वत चोटी का दृश्य.

चुकुंग री की ओर ऊपर जाते समय, ल्होत्से पर्वत चोटी का दृश्य.

विवरण
क्षेत्र:  नेपाल
 भारत
सर्वोच्च शिखर: एवरेस्ट पर्वत, नेपाल-चीन सीमा
सर्वोच्च ऊँचाई: 8,848 मीटर (29,029 फीट)
निर्देशांक: 27°59′17″N 86°55′31″E / 27.98806°N 86.92528°E / 27.98806; 86.92528


नेपाल हिमालय, हिमालय पर्वत श्रंखला के चार क्षैतिज विभाजनों में से एक है। काली नदी से तीस्ता नदी के बीच फैली लगभग ८०० किलोमीटर लम्बी हिमालय श्रंखला को ही नेपाल हिमालय कहा जाता है। नेपाल, तिब्बत तथा सिक्किम में स्थित इस पर्वत श्रंखला के पूर्व में असम हिमालय तथा पश्चिम में कुमाऊँ हिमालय स्थित हैं। नेपाल हिमालय चारों विभाजनों में सबसे बड़ा है।

माउंट एवरेस्ट, कंचनजंघा, ल्होत्से, मकालू, चोयु, मनास्लु, धौलागिरी और अन्नपूर्णा इत्यादि नेपाल हिमालय की प्रमुख पर्वत चोटियां हैं। मेची, कोशी, बागमती, गंडक तथा कर्णाली नदियों का उद्गम नेपाल हिमालय में ही होता है। काठमांडू घाटी यहाँ की एक प्रसिद्ध घाटी है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  • आर सी तिवारी, भारत का भूगोल, प्रयाग पुस्तक भवन
  • "Nepal Himalayas" [नेपाल हिमालय]. इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका (अंग्रेज़ी में). मूल से 12 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अक्तूबर 2017.
  • "Division of the Himalayas: Regional Division of the Himalayas on the Basis of River Valleys" [हिमालय के विभाजन: नदियों के आधार पर हिमालय के प्रादेशिक विभाजन]. yourarticlelibrary.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 20 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अक्तूबर 2017.
  • "Divisions Of Himalaya" [हिमालय के विभाजन]. importantindia.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 12 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अक्तूबर 2017.