नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान)
नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान) | |
— विधानसभा क्षेत्र — | |
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
देश | ![]() |
राज्य | राजस्थान |
ज़िला | सीकर |
जनसंख्या | ३.९९.९९१ |
पाद-टिप्पणियाँ
नीमकाथाना
|
निर्देशांक: 27°44′17″N 75°46′59″E / 27.738°N 75.783°E
नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र राजस्थान में सीकर जिले में स्थित विधान सभा क्षेत्र है। यह क्षेत्र सीकर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तरगत आता है। यह तेजी से विकसित होता हुआ एक शहर है 2011 के अनुसार नीमकाथाना की कुल जनसंख्या 3 लाख 99 हजार 911 थी तथा इसकी नगरीय जनसंख्या 50,000 थी 24 अक्टूबर 1995 को यहां पूर्ण सूर्यग्रहण हुआ जिस पर कई देशों के वैज्ञानिकों ने शोध किया यहां की साक्षरता करीब 80% है यह शहर राजस्व आय के मामले में उदयपुर के बाद राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है नीमकाथाना खनन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है नीमकाथाना का गणेश्वर ताम्र कालीन सभ्यता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है यहां पर राजस्थान के सबसे ज्यादा तीर्थ स्थान मौजूद है यहां पर गणेश्वर टपकेश्वर बलेश्वर थानागाजी कुंडा कुइयां अधरशिला बागेश्वर गायिकाला कालेड़ा मुख्य हैं यह क्षेत्र अरावली की पहाड़ियों से चारों और से घिरा हुआ है नीमकाथाना का नाम यहां पर रहने वाली निंबार्क संप्रदाय से पड़ा निंबार्क संप्रदाय एक नागा साधुओं का संप्रदाय था नीमकाथाना शिक्षा क्षेत्र में भी बहुत अग्रणी है यहां पर औद्योगिक क्षेत्र अधिक विकसित होने के कारण है यह क्षेत्र रोजगार के अवसर भी अधिक प्रदान करता है इसलिए यह क्षेत्र जिला बनने के सभी मापदंडों पर खरा उतरता है इसलिए नीमकाथाना को जिला बनाने के प्रयास चल रहे हैं
विधायक[संपादित करें]
1957 में खण्डेला विधानसभा क्षेत्र का इसमें विलय कर दिया गया अतः यहाँ से दो विधायक चुने गये। यहाँ से चुने गये विधायकों में से सूर्यनारायण और प्रेमसिंह बाजोर राज्य सरकार में मंत्री रहे।[1]
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "वर्चस्व की जंग में पनपती रही बगावत". सीकर पत्रिका. सीकर: राजस्थान पत्रिका. 23 नवम्बर 2013. पृ॰ 14. मूल से 2 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवम्बर 2013.
वर्ष | चुने गये विधायक का नाम | पार्टी संबद्धता |
---|---|---|
1952 | कपिलदेव अग्रवाल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
1956 | ज्ञानचन्द | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
1957 | नारायणलाल-अजजा | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
1957 | ज्ञानचन्द मोदी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
19ुु62 | छोटू-अजा | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
1967 | मोहनलाल मोदी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
1972 | मालाराम | जनसंघ |
1977 | सूर्यनारायण | जनता पार्टी |
1980 | मोहनलाल मोदी | निर्दलीय |
1985 | फूलचन्द | भारतीय जनता पार्टी |
1990 | फूलचन्द | भारतीय जनता पार्टी |
1993 | मोहनलाल मोदी | निर्दलीय |
1998 | मोहनलाल मोदी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
2003 | प्रेमसिंह बाजोर | भारतीय जनता पार्टी |
2008 | रमेश खण्डेलवाल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
2013 | प्रेमसिंह बाजोर | भारतीय जनता पार्टी |