नवीन पोलीशेट्टी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नवीन पोलिशेट्टी

2019 में अपनी फिल्म एजेंट साई श्रीनिवास अथरेया की प्रेस मीट में पॉलीशेट्टी
जन्म 26 दिसम्बर 1989 (1989-12-26) (आयु 34)[1][2]
हैदराबाद, आंध्र प्रदेश (वर्तमान तेलंगाना), भारत
शिक्षा की जगह मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
पेशा
  • अभिनेता
  • पटकथा लेखक
कार्यकाल 2012 - वर्तमान

नवीन पोलीशेट्टी (जन्म 26 दिसंबर 1989) एक भारतीय अभिनेता और पटकथा लेखक हैं जो तेलुगु और हिन्दी फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने एजेंट साई श्रीनिवास अथ्रेया फिल्म में मुख्य भूमिका निभाकर अभिनय की शुरुआत की थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें ज़ी सिने पुरस्कार मिला था। उन्होंने छिछोरे फिल्म से हिंदी में डेब्यू किया था। नवीन ने 2021 में कॉमेडी फिल्म जाथी रत्नालू' में भी अभिनय किया था जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।[3]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

पोलिशेट्टी का जन्म हैदराबाद, भारत में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता दवा व्यवसाय में हैं जबकि उनकी माँ एक बैंक कर्मचारी हैं। उनका एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन है जो जुड़वाँ हैं। दोनों भाई-बहन संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं। उन्होंने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान] से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया और पुणे की एक सॉफ्टवेयर कम्पनी में शामिल हो गए। बाद में वह इंग्लैंड चले गए और वहाँ पर एक इंजीनियर के रूप में काम करना शुरू किया, लेकिन नवीन अपने काम से बिल्कुल भी खुश नहीं थें। वह माता-पिता को बताए बिना ही चुपके से भारत लौट आ गए और यहीं और रहने लगे। उन्होंने मुंबई में एक घर किराए पर लिया और अभिनय में पूर्णकालिक करियर बनाने के लिए कुछ अंशकालिक नौकरियाँ करने लगे। उन्होंने थिएटर में काम करना शुरू किया और कई नाटकों में प्रदर्शन किया।[4]

करियर[संपादित करें]

पोलिशेट्टी ने तेलुगु फिल्म जीवन सुंदर है से अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने महेश बाबु की फिल्म 1: नेनोक्कडाइन में भी एक छोटी सी भूमिका निभाई थीं।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Naveen Polishetty's look from 'Jathi Ratnalu' released - Times of India". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-12-10.
  2. "Naveen Polishetty is on a signing spree! - Times of India". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-12-10.
  3. "Jathi Ratnalu Day 7 Collections: Naveen Polishetty Movie Continues To Dominate Highest Grossing Films Of 2021". Sakshi Post. 2021-03-18. अभिगमन तिथि 2021-03-18.
  4. "Focus Light: Naveen Polishetty - Telugu cinema news". www.idlebrain.com. 2015-07-05. मूल से 13 September 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-07-15.
  5. Nadadhur, Srivathsan (2017-06-26). "Naveen Polishetty: Meet the viral actor". The Hindu (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2021-03-18.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]