देसी बॉयज
देसी बॉयज | |
---|---|
![]() फिल्म पोस्टर | |
निर्देशक | रोहित धवन |
पटकथा | रोहित धवन |
कहानी | रोहित धवन |
निर्माता |
कृषिका लुल्ला विजय आहुजा ज्योती देशपांडे |
अभिनेता |
अक्षय कुमार जॉन अब्राहम दीपिका पादुकोण चित्रांगदा सिंह |
छायाकार | नटराजन सुब्र्हमन्यम |
संगीतकार | प्रितम |
वितरक | इरोस इंटरटेन्मेन्ट |
प्रदर्शन तिथि |
२५ नवम्बर २०११ |
देश | भारत |
भाषा | हिदीं |
लागत | ₹ ३० करोड |
देसी बॉयज एक हिदीं फिल्म है जिसका निर्देशन डेविड धवन के बेटे रोहित धवन ने किया है।[1][2][3] फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण एंव चित्रांगदा सिंह है[4] और संजय दत्त एक अतिथि कलाकार के रूप में है।[5] फिल्म २५ नवम्बर २०११ को रिलिज़ हुई थी।
सारांश
[संपादित करें]जैरी (अक्षय कुमार) और निक (जॉन अब्राहम) मूलतः ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के रूप में अध्ययन करने के लिए आए थे। कुछ सालों बाद दोनो लंदन में अच्छा जीवन बिता रहे होते है। निक एक इन्वेस्टर बन चुका होता है और उसकी मंगनी राधिका (दीपिका पादुकोण) के साथ हो जाती है। जैरी निक के पैसों पे आराम कि शैली जीता है और अपने भतीजे वीर को ले आता है, साथ हि अपनी पुरानी टीचर तान्या (चित्रांगदा सिंह) के साथ रोमांस चालु रखता है। पर जल्द ही रिसेशन के चलते निक नौकरी गवां बैठता है और इधर जन कल्याण वाले वीर को अनाथ आश्रम में डालने कि धमकी दे देते है। जब दोनो को कोई और आसार नज़र नहीं आता तब उन्हे जानेमाने स्ट्रिप-क्लब "Desi Boyz" का मालिक (संजय दत्त) काम पे रख लेता है। पर बाद में अपने अहंकार के चलते दोनो प्रतिस्पर्धी बन जाते है।
पात्र
[संपादित करें]- अक्षय कुमार - जिग्नेष "जेरी" पटेल (रॉको)
- जॉन अब्राहम - निखिल "निक" माथुर (हंटर)
- दीपिका पादुकोण - राधिका अवस्थी
- चित्रांगदा सिंह - तान्या शर्मा
- ओमी वैद्य - अजय
- रजत बारमेचा
- सरजत गारेवाल
- संजय दत्त - अतिथि कलाकार[6]
निर्मिती
[संपादित करें]देसी बॉयज के चित्रिकरण का काम ७ नवम्बर २०१० को शुरु हुआ[7] और मई २०११ तक पुरा कर लिया गया। फिल्म कि मुख्य अदाकारा का रोल सोनम कपूर को पेश किया गया था पर उसने इसे नकार दिया।[8] अफवाहों के मुताबिक फिल्म अनुष्का शर्मा को भि पेश कि गई थि पर उसने इन अफवाहों को खारिज़ कर दिया।[9][10] अंततः दीपिका पादुकोण एंव चित्रंगदा सिंह को मुख्य अदाकाराओं के रूप में ले लिया गया।[11][12]
समीक्षा
[संपादित करें]रिलिज़ के बाद समीक्षकों ने देसी बॉयज को मिली जुली प्रतिक्रिया दी। द टाईम्स ऑफ़ इंडिया ने फिल्म को ३.५ सितारें देकर अक्षय और जॉन की जोडी़ की सराहना की तथा इसे महिलाओं के लिए खास उपहार कहा।[13] तरन आदर्श ने फिल्म को २.५ की रेटिंग देते हुए इसके दुसरे हाफ को बोरियत भरा कहा।
संगीत
[संपादित करें]गीतों की सूची | |||
---|---|---|---|
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
1. | "मेक सम नॉइज़ फॉर द देसी बॉयज़" | केके और बॉब | ४:०६ |
2. | "सुबह होने ना दे" | मिका सिंह और शेफाली अलवारेस | ४:४८ |
3. | "झक मार के" | नीरज श्रीधर और हर्षदीप कौर | ३:५३ |
4. | "अल्लाह माफ करे" | सोनू निगम और शिल्पा राव | ३:५१ |
5. | "लेट इट बी" | शान | ४:१३ |
6. | "तू मेरा हीरो" | मिका सिंह और शेफाली अलवारेस | ४:५२ |
7. | "अल्लाह माफ करे" (रीमिक्स) | सोनू निगम और शिल्पा राव | ४:४१ |
8. | "झक मार के" (रीमिक्स) | नीरज श्रीधर और हर्षदीप कौर | ३:०३ |
9. | "सुबह होने ना दे" (रीमिक्स) | मिका सिंह और शेफाली अलवारेस | ४:५९ |
10. | "मेक सम नॉइज़ फॉर द देसी बॉयज़" (रीमिक्स) | केके और बॉब | ४:३२ |
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Tuteja, Joginder. ""'Desi Boyz' is a 'Dramady' with a lot of 'Soul'" - Akshay". Archived from the original on 16 नवंबर 2011. Retrieved 17 नवम्बर 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ Yount, Stacey. "More on Desi Boyz". Archived from the original on 14 अक्तूबर 2013. Retrieved 17 नवम्बर 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ Varma, Lipika. "I have got all that I wanted, says Akshay Kumar". Archived from the original on 22 नवंबर 2011. Retrieved 17 नवम्बर 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ Sahgal, Geety. "Desi Boyz takes off in Mumbai". Archived from the original on 9 जनवरी 2011. Retrieved 11 दिसम्बर 2010.
- ↑ "Sanjay Dutt to feature in a cameo in Desi Boyz and Student Of The Year". Archived from the original on 1 मई 2012. Retrieved 5 अक्टूबर 2011.
- ↑ "Sanjay Dutt does a cameo in 'Desi Boyz'". Indian Express. Retrieved November 22, 2011.
- ↑ "Desi Boyz Starring Deepika Padukone, Akshay Kumar Begins Production". Archived from the original on 10 नवंबर 2010. Retrieved 15 सितंबर 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ Lalwani, Vickey. "Sonam, Deepika patch up". Archived from the original on 7 सितंबर 2011. Retrieved 15 सितंबर 2011.
- ↑ "Anushka Sharma tempted by DESI BOYZ?". Archived from the original on 15 जुलाई 2010. Retrieved 15 सितंबर 2011.
- ↑ "I'm not starring in 'Desi Boyz': Anushka". Archived from the original on 28 नवंबर 2013. Retrieved 15 सितंबर 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Akshay, Deepika, John- Desi Boyz". Archived from the original on 26 अप्रैल 2015. Retrieved 15 सितंबर 2011.
- ↑ "Chitrangada Singh Debuts Dancing in Desi Boyz". Archived from the original on 15 सितंबर 2011. Retrieved 15 सितंबर 2011.
- ↑ "Desi Boyz Review". Times of India. Archived from the original on 25 नवंबर 2011. Retrieved 25 नवंबर 2011.
{{cite news}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help)
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- देसी बॉयज बॉलीवुड हंगामा पर
- देसी बॉयज इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर
- देसी बॉयज बॉक्स ऑफ़िस मोजो पर
- देसी बॉयज रॉटेन टमेटोज़ पर
- देसी बॉयज मॅटाक्रिटिक पर