चित्रांगदा सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चित्रंगदा सिंह
जन्म जोधपुर, राजस्थान, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2003 – अबतक
जीवनसाथी ज्योति रंधावा (वि॰ 2001 – 2014 तलाक; एक बच्चा)
माता-पिता कर्नल निरंजन सिंह चहल (पिता)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

चित्रंगदा सिंह रंधावा, (जन्म २८ मार्च १९७६) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं।[1] वह २००५ में बनी फ़िल्म हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी में गीता राव की भूमिका अदा करने के लिए जानी जाती है।[2] उनकी शादी भारतीय गोल्फ़ खिलाडी ज्योति रंधावा से हो चुकी है।[3]

चित्रांगदा चहल का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। उनके पिता कर्नल निरंजन सिंह चहल एक भारतीय सेना अधिकारी हैं। उसका भाई दिग्विजय सिंह चहल एक गोल्फ़र हैं। सोफिया गर्ल्स स्कूल में मेरठ में स्कूली शिक्षा के बाद, उन्होंने लेडी इरविन कॉलेज, नई दिल्ली से गृह विज्ञान (भोजन और पोषण) में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।[4] उन्होंने कथक में औपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

प्रमुख फिल्में[संपादित करें]

वर्ष फ़िल्म अभिनय टिप्पणी
2003 हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी गीता राव
2005 कल: यैस्टर्डे एंड टुमॉरो भावना वी दयाल
2008 सौरी भाई ! आलियाह
2010 बसरा अंतरा मित्रा/अन्ना परेरा
2011 ये साली जिन्दगी प्रीती
2011 देसी बॉयज तान्या शर्मा
2012 जोकर स्वयं "काफिराना" गाने में विशेष उपस्थिति
2013 इनकार माया लुथरा
2013 आय, मी और मैं अनुष्का लाल [5][6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Make life simple: Chitrangada Singh". Times of India. 10 सितंबर 2009. मूल से 5 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-12-08.
  2. "Chitrangada Singh Mini Biography". Perfectpeople.net. मूल से 10 फ़रवरी 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-12-08.
  3. "'A sportsman must be glamorous'". Times of India. मूल से 28 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-01-27.
  4. "लेडी इरविन कॉलेज सख्त था: चित्रांगदा सिंह". हिंदुस्तान टाइम्स. 3 July 2009. मूल से 27 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-08-04.
  5. "Chitrangda Singh to share screen with Arjun Rampal". The Times Of India. 20 नवम्बर 2011.[मृत कड़ियाँ]
  6. "john to romance 5 actresses in i,me aur mein". मूल से 29 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अगस्त 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]