दीपक रावत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दीपक रावत
जन्म 24 सितम्बर 1977 (1977-09-24) (आयु 46)
मसूरी, उत्तराखंड (भारत)
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा

सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में बी.ए.

इतिहास में एमए और एम.फिल। प्राचीन इतिहास में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से
पेशा सिविल सेवक
कार्यकाल 2005-वर्तमान
जीवनसाथी विजेता सिंह रावत
बच्चे 2 (दिव्यांश रावत, दिरिशा रावत)

दीपक रावत (जन्म 24 सितंबर 1977) उत्तराखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवक (आईएएस) हैं।[1][2] रावत वर्तमान में उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।[3][4][5]

आजीविका[संपादित करें]

रावत 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने जिलाधिकारी के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया है और रावत इन पदों में रहते हुए अनेक विभागों में छापे मारने के लिए जाने जाते हैं।[6][7]

रावत ने कहा है कि एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी, अनिल कुमार रतूड़ी ने उन्हें सिविल सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया था। रावत ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी।[8] रावत 2011 में बागेश्वर के जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था, फिर 2012 में उनका स्थानांतरण कुमाऊं विकास मंडल के प्रबंध निदेशक के रूप में किया गया था।[9] बाद में उनका स्थानांतरण नैनीताल (2014-2017) और हरिद्वार (2017-2019) के जिलाधिकारी के रूप में किया गया था।[10][11][12]

उन्हें 2021 में हरिद्वार कुंभ मेला अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।[13][14][15] वर्तमान में रावत कुमाऊं मंडल, उत्तराखंड के आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।[16]

यूट्यूब पर रावत के काम से संबंधित अनेक वीडियो होने के कारण वह पूरे देश में जाने जाते हैं हैं।[17][18][19]

इतिहास[संपादित करें]

रावत का जन्म 24 सितंबर 1977 को हुआ था, उनका बचपन का सपना कबाड़ी वाला बनने का था। [20] वह मसूरी, उत्तराखंड में पले-बढ़े हैं और उनके पिता एक किसान थे। रावत ने इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और बाद में सिविल सेवा परीक्षा पास करके आईऐएस अधिकारी बने।[21][22][23]

शिक्षा[संपादित करें]

रावत ने मसूरी के सेंट जॉर्ज कॉलेज, बार्लोगंज में पढ़ाई की है।[24]

पुरस्कार और सम्मान[संपादित करें]

जिला पोषण उद्देश्य के अधिकारी के रूप में अपने काम के लिए रावत को 2019 में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था, यह पुरस्कार उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के द्वारा दिया गया था। रावत ने भारत में सरकार द्वारा प्रायोजित बाल-देखभाल और मातृ-देखभाल केंद्र, आंगनवाड़ी को यह पुरस्कार समर्पित किया है।[25]

विवाद और आलोचना[संपादित करें]

सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी[संपादित करें]

रंजन गोगोई के नेतृत्व में भारत के सर्वोच्च न्यायालय की एक पीठ ने 2018 में रावत को एक चेतावनी जारी की थी। सर्वोच्च न्यायालय ने रावत को अदालत के आदेशों का पालन करने और उनका उल्लंघन करने वाले किसी भी कार्य को ना करने की चेतावनी दी थी।[26]

हत्या का प्रयास[संपादित करें]

हरिद्वार में कलेक्टर के रूप में रावत के कार्यकाल के दौरान एक पुजारी द्वारा रावत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। पुजारी का आरोप था कि रावत ने अपने सहायक के साथ मिलकर बंद कमरे में उसके साथ मारपीट की थी। यह घटना भूमि उपयोग को लेकर सरकार और एक आश्रम के बीच विवाद के संदर्भ में हुई थी। रावत ने आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि यह उन्हें बदनाम करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। बाद में साक्ष्य की कमी के कारण मामले को रफा-दफा कर दिया गया था।[27][28][29]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. सिंह, भूपिंदर (2022-08-23). "The Success Story Of Deepak Rawat Who Did Not Give Up His Dream To Become An IAS Officer". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-03-15.
  2. "UPSC Success Story: बेहद दबंग हैं ये आईएएस अधिकारी, फिल्मी अंदाज में करते हैं छापेमारी" [UPSC Success Story: This IAS officers is very domineering, raids in filmy style]. अमर उजाला. 2022-11-23. अभिगमन तिथि 2023-03-16.
  3. सिंह, कौटिल्य (2021-12-02). "Months before polls, 35 officers rejigged in Uttarakhand | Dehradun News - Times of India". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-02-07.
  4. रांगड़, अपर्णा (2021-12-01). "Uttarakhand: आईएएस दीपक रावत को मिली नई जिम्मेदारी, बनाए गए कुमाऊं कमिश्नर; शासन ने आदेश किया जारी" [Uttarakhand: IAS Deepak Rawat got new responsibility, made Kumaon commissioner; Government issued order]. टीवी9 भारतवर्ष. अभिगमन तिथि 2022-02-07.
  5. "उत्तराखंड: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक रावत बने कुमाऊं कमिश्नर, आदेश जारी" [Uttarakhand: Senior IAS officer Deepak Rawat becomes Kumaon Commissioner, order issued]. अमर उजाला. 2021-12-01. अभिगमन तिथि 2022-02-09.
  6. "छापे मारकर सुर्खियों में रहते हैं ये IAS अफसर, गांव में बिजली चोरी पर बोले थे- तुम तो फ्राड प्रधान हो" [The IAS officer, who often makes headlines for conducting raids, accused the village head of electricity theft and called him a fraudulent leader]. दैनिक भास्कर. 21 January 2019. अभिगमन तिथि 9 February 2022.
  7. पुरंदरे, तेजश्री (2022-08-18). "ये IAS ऑफिसर चुटकियों में सुलझा लेते हैं जनता की हर समस्या, बचपन मे बनना चाहते थे कबाड़ी" [This IAS officer, who solves public problems efficiently, had a childhood aspiration to become a scrap dealer.]. आज तक. अभिगमन तिथि 2023-03-15.
  8. शर्मा, प्रियंका (2021-05-12). "कभी बचपन में ये ऑफिसर रखते थे कबाड़ी वाला बनने की इच्छा, आज हैं IAS, पढ़ें इनकी कहानी" [Once upon a time, this officer wished to become a scrap dealer, but today he is an IAS. Read his story.]. एनडीटीवी इंडिया. अभिगमन तिथि 2022-02-09.
  9. "स्‍मार्टनेस में सुपरस्‍टारों को टक्‍कर देते हैं उत्‍तराखंड के आईएएस अधिकारी दीपक रावत, जानिए कॅरियर और परिवार के बारे में" [Uttarakhand's IAS officer Deepak Rawat rivals superstars in intelligence and style. Learn about his career and family]. दैनिक जागरण. 2021-12-01. अभिगमन तिथि 2022-02-09.
  10. "Collectorate | District Nainital, Government of Uttarakhand | India" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-02-09.
  11. "25 IAS officers and 9 PCS, including 4 DMs, transferred in U'khand". ईटीवी नेटवर्क. 2019-06-27. अभिगमन तिथि 2022-02-09.
  12. "Former District Collectors | District Haridwar, Government of Uttarakhand | India" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-02-09.
  13. "Kumbh Mela begins formally in Haridwar". द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया. 2021-04-01. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2022-02-09.
  14. "Kumbh Mela 2021: World's Largest 'Diya' Inaugurated on Aastha Path in Haridwar". न्यूज़18 इंडिया (अंग्रेज़ी में). 2021-04-14. अभिगमन तिथि 2022-02-09.
  15. सिंह, कौटिल्य (2019-06-28). "Dehradun: In major rejig, 5 districts get new DMs; 25 IAS officers reshuffled". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-02-09.
  16. "खबर पर मुहर: आईएएस दीपक रावत को नई जिम्मेदारी, बनाए गए कुमाऊं कमिश्नर" [Seal of approval: IAS Deepak Rawat appointed as Kumaon Commissioner, assumes new responsibility]. ईटीवी नेटवर्क. 2021-12-01. अभिगमन तिथि 2022-02-09.
  17. Jha, Prashant (2020-10-16). "When the district magistrate is a YouTube star". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. अभिगमन तिथि 2022-02-09.
  18. गुप्ता, विकास (2022-07-27). "कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने SDM और तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप" [Commissioner of Kumaon, Deepak Rawat, inspects SDM and Tehsil offices, causing a stir among officers]. एबीपी न्यूज़. अभिगमन तिथि 2022-08-05.
  19. मलिक, शरद (2023-02-15). "'मैं जिंदा हूं, मुझे जीवित कर दो...' किसान की बात सुनकर IAS हैरान" ['I am alive, bring me back to life...' IAS officer surprised to hear farmer's plea.]. आज तक. अभिगमन तिथि 2023-03-16.
  20. "IAS Success Story: कभी कबाड़ी वाला बनना चाहता था ये शख्स, किस्मत बदली और यूं बन गया IAS ऑफिसर" [IAS Success Story: A person who once aspired to become a scrap dealer eventually became an IAS officer due to a stroke of luck.]. ज़ी न्यूज. 2022-06-24. अभिगमन तिथि 2023-03-15.
  21. "लड़का बनना चाहता था कबाड़ी वाला, बन गया मशहूर IAS अफसर!" [From aspiring scrap dealer to renowned IAS officer: the journey of a boy who defied odds]. आज तक. 2022-06-24. अभिगमन तिथि 2023-03-15.
  22. ढेकले, प्राजक्ता (2022-08-28). "UPSC तून IAS अधिकारी झाले नसते तर होणार होते भंगार विक्रेता; दीपक रावत यांची यशोगाथा". टीवी9 मराठी (मराठी में). अभिगमन तिथि 2023-03-15.
  23. "कबाड़ी बनना चाहता था ये आईएएस, आज किसी स्टार से कम नहीं" [This IAS wanted to become a scrap dealer, today he is no less than a star]. एबीपी न्यूज़. 2022-07-21. अभिगमन तिथि 2023-03-15.
  24. "Alumni | St. George's College". St George College (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-02-09.
  25. "दीपक रावत को मिला राष्ट्रीय सम्मान" [Deepak Rawat receives national honour]. दैनिक हिन्दुस्तान. अभिगमन तिथि 2022-02-09.
  26. महापात्रा, धनंजय (2018-12-05). "Don't play with court orders, SC tells young IAS officer | India News - Times of India". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-02-09.
  27. "Attempt to murder case filed against Haridwar DM". एशियन न्यूज़ इंटरनेशनल (अंग्रेज़ी में). 2018-01-03. अभिगमन तिथि 2022-02-09.
  28. नवाज़, एमएस (2017-12-28). "Was beaten up by DM, helper: Matri Sadan seer". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-03-21.
  29. "उत्तराखंड: हरिद्वार के डीएम पर हत्या के प्रयास का केस, बंद कमरे में पुजारी को पीटने का आरोप" [Uttarakhand: Case of attempt to murder on DM of Haridwar, accused of beating priest in closed room]. जनसत्ता. 2018-01-04. अभिगमन तिथि 2023-03-21.

बाहरी संबंध[संपादित करें]