तोविनो थॉमस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तोविनो थॉमस

2018 में तोविनो
जन्म 21 जनवरी 1989 (1989-01-21) (आयु 35)[1]
इरिंजलाक्कुडा, केरल, भारत
शिक्षा की जगह तमिलनाडु इंजीनियरिंग कॉलेज
पेशा
  • अभिनेता
  • फ़िल्म निर्माता
कार्यकाल 2012-वर्तमान
जीवनसाथी लिडिया टोविनो (वि॰ 2014)
बच्चे 2
वेबसाइट
tovinothomas.com

तोविनो थॉमस (जन्म 21 जनवरी 1989) एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं जो मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने 2012 में फिल्म प्रभुविंते मक्कल से शुरुआत की थी। उन्होंने फ़िल्म एबीसीडी (2013), 7थ डे (2014) और एन्नु निंटे मोइदीन (2015) में अभिनय किया। उन्होंने नेटफ्लिक्स की सुपरहीरो फिल्म मिन्नल मुरली (2021) में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई है। वे फिल्म किलोमीटर्स एंड किलोमीटर्स के सह-निर्माता रहे। 21 जनवरी 2021 को उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस - तोविनो थॉमस प्रोडक्शंस लॉन्च किया। काला उनके अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फ़िल्म है जिसमें उन्होंने प्रतिपक्षी की भूमिका भी निभाई है।

जन्म[संपादित करें]

तोविनो का जन्म त्रिस्सूर के इरिंजालकुडा में हुआ था। उनके पिता एलिक्कल थॉमस पेशे से वकील थे। उनकी माँ का नाम शीला थॉमस है। उनके भाई-बहन टिंगस्टन थॉमस और धन्या थॉमस हैं।

शिक्षा[संपादित करें]

उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा तमिलनाडु के डॉन बॉस्को हायर सेकेंडरी स्कूल, इरिंजलाकुडा से पूरी की।[2][3] वे डॉन बॉस्को हाई स्कूल की हैंडबॉल टीम का हिस्सा थे और स्कूल लीडर के रूप में भी कार्य करते थे। उन्होंने तमिलनाडु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, कोयंबटूर, तमिलनाडु से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में स्नातक किया। वे खेल और स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहे। उन्होंने मॉडलिंग भी की थी।[4]

पुरस्कार[संपादित करें]

उन्हें एन्नु निंटे मोइदीन (2015) में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिया गया था।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "तोविनो थॉमस टर्न्स 32. दुलकर सलमान, जैक जॉन, पृथ्वीराज एंड अदर्स सैंड बर्थडे विशेस". इंडिया टुडे. 21 जनवरी 2021. मूल से 26 जनवरी 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 जून 2021.
  2. "एल्यूमनाई प्रोफ़ाइल - तोविनो थॉमस". डॉन बोस्को एल्यूमनाई, इरिंजलकुड. डॉन बोस्को स्कूल्स, इरिंजलकुड. मूल से 30 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अप्रैल 2018.
  3. प्रकाश, आशा (16 जून 2017). "तोविनो वॉज़ स्कूल लीडर वन्स, चेक आउट हिज़ ओल्ड पिक!". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. अभिगमन तिथि 29 अप्रैल 2018.
  4. "पृथ्वी सजेस्टेड माई नेम फ़ॉर 'मोईदीन': तोविनो". English.manoramaonline.com. अभिगमन तिथि 3 फरवरी 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]