लिजो जोस पेल्लीस्सेरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लिजो जोस पेल्लीस्सेरी

49वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2018 में पेल्लीस्सेरी
जन्म 18 सितम्बर 1978 (1978-09-18) (आयु 45)
चलाकुडी, त्रिशूर जिला, केरल, India
पेशा
  • फ़िल्म निर्देशक
  • निर्माता
  • अभिनेता
कार्यकाल 2010 – वर्तमान
जीवनसाथी जास्मिन जेम्स
पुरस्कार
  • केरल राज्य फिल्म पुरस्कार (2)
  • भारत का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (2)
  • केरल का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

लिजो जोस पेल्लीस्सेरी (जन्म 18 सितंबर 1978) एक भारतीय फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं जो मलयाली सिनेमा में काम करते हैं। उन्हें "मास्टर ऑफ़ कैओस" के नाम से भी जाना जाता है। वे निर्देशन में अपने अपरंपरागत दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। उनके द्वारा निर्देशित फिल्मों की यह विशेषता है कि वे गैर-रेखीय कहानी को आधार बनाकर चलती हैं साथ ही वे बहुत लंबे समय की होती हैं। वे बहुत कम समय में फ़िल्म बना लेते हैं। उनकी फिल्में जैसे ई.मा.यौ और चुरुली की शूटिंग 20 दिनों से भी कम समय में की गई थी।[1][2] आमीन (2013), अंगामाली डायरीज़ (2017)[3], ई.मा.यौ (2018), जल्लीकट्टू (2019), चुरुली (2021) और नानपाकल नेरथु मयाक्कम (2023) उनके सर्वश्रेष्ठ कार्यों में शामिल हैं। वह अभिनेता जोस पेल्लीस्सेरी के बेटे हैं।

आरंभिक जीवन[संपादित करें]

लिजो जोस पेल्लीस्सेरी का जन्म 18 सितंबर 1978 को दक्षिण भारतीय राज्य केरल के त्रिस्सूर जिले के चालकुडीचलाकुडी में लिली और जोस पेलिसेरी के घर हुआ था। उनके पिता एक प्रसिद्ध फिल्म और थिएटर अभिनेता तथा सर्वश्रेष्ठ मंच अभिनेता के लिए राज्य पुरस्कार विजेता थे।

पुरस्कार[संपादित करें]

लिजो जोस पेल्लीस्सेरी को ई.मा.यौ के लिए 48वें केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार, जल्लीकट्टू के लिए 50वें केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार, जल्लीकट्टू के लिए 44वें केरल फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार दिया गया है। ई.मा.यौ और जल्लीकट्टू के लिए उन्हें क्रमशः 49वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और 50वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सिल्वर पीकॉक-सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के तौर पर दो बार पुरस्कार दिया गया है।[4] उन्हें केरल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2018 में सिल्वर क्रो फिजेंट अवार्ड भी मिला।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. https://www.theweek.in/review/movies/2018/05/04/ee-ma-yau-review-lijo-jose-pellissery-outdoes-himself-yet-again.html
  2. https://onlookersmedia.in/latestnews/lijo-jose-pellisserys-churuli-shot-just-19-days/
  3. "'अंगामाली डायरीज़': फ़िल्म रिव्यू | हॉलिवुड रिपोर्टर". www.hollywoodreporter.com. 24 मई 2017.
  4. "മരണത്തോളം സത്യസന്ധം ഈ ചിത്രം; റിവ്യു". मनोरमाऑनलाइन. अभिगमन तिथि 2018-05-04.
  5. "ലിജോ ജോസ് പെല്ലിശ്ശേരി മികച്ച സംവിധായകന്‍; ഡാര്‍ക്ക് റൂം മികച്ച ചിത്രം". मातृभूमि. 2018-12-14. मूल से 10 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-14.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]