छोटी जंगली मुर्गी
| छोटी जंगली मुर्गी[1] Galloperdix spadicea | |
|---|---|
| मादा | |
| वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
| जगत: | जंतु |
| संघ: | रज्जुकी |
| वर्ग: | पक्षी |
| गण: | गॉलिफ़ॉर्मिस |
| कुल: | फ़ॅसिनिडी |
| उपकुल: | पर्डिसिनी |
| वंश: | गैलोपर्डिक्स |
| जाति: | जी. स्पेडिसी |
| द्विपद नाम | |
| गैलोपर्डिक्स स्पेडिसी (ग्मॅलिन, १७८९) | |
| आवास का क्षेत्र | |
छोटी जंगली मुर्गी (Red Spurfowl) (Galloperdix spadicea) फ़ीज़ेन्ट कुल का पक्षी है जो भारत का ही मूल निवासी है। इसकी पूँछ तीतर (जो स्वयं फ़िज़ेन्ट कुल का पक्षी है) की तुलना में लंबी होती है और जब यह ज़मीन पर बैठा होता है, तो इसकी पूँछ साफ़ दिखाई देती है। हालांकि इसका मुर्गी से दूर का भी संबन्ध नहीं है, लेकिन भारत में इसे जंगली मुर्गा ही माना जाता है।[3]
अन्य नाम
[संपादित करें]भारत की अन्य भाषाओं में इस पक्षी के नाम इस प्रकार हैं[1]:-
विवरण
[संपादित करें]|
छोटी जंगली मुर्गी की बोली |
|
| सञ्चिका सुनने में परेशानी है? मीडिया सहायता देखें। | |
इस पक्षी के नर और मादा चेहरे और उसके आस-पास थोड़ा भिन्न दिखते हैं। नर की लंबाई ३५ से ३७ से.मी. और वज़न ३४० से ३७० ग्राम होता है जबकि मादा का आकार छोटा होता है और वह कम ही ३३ से.मी. की लंबाई पार कर पाती है।[3] नर की टांगों में दो से तीन नुकीले नाख़ून-नुमा उभार होते हैं और मादा की टांगों में एक से दो उभार होते हैं, जिससे इसको इसका अंग्रेज़ी नाम Spurfowl मिला है।
आवास
[संपादित करें]यह पक्षी भारत में ही पाया जाता है जहाँ यह गंगा के दक्षिण में ही देखा गया है और मध्य भारत में भी कम ही देखने को मिलता है जबकि दक्षिण भारत में इसकी आबादी काफ़ी है और स्थिर भी है।[2] यह घने जंगलों और बांस के इलाकों में रहना पसन्द करता है। रात को आराम के लिए यह पेड़ों की शाखाओं की शरण लेता है।[3]
आहार
[संपादित करें]यह विभिन्न प्रकार के अनाज एवं बीज खाता है और छोटे कीड़े इसे बहुत पसन्द हैं। यह भोजन के लिए खुले में आना पसन्द नहीं करता है और घने झुरमुट में ही अपना भोजन ढूंढ लेता है।[3]
प्रजनन
[संपादित करें]यह मार्च और अप्रैल के महीनों में प्रजनन करता देखा गया है।[3]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 anonymous. Indian Bird Names. ENVIS centre BNHS. p. ६९. 3 अप्रैल 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ०७ सितम्बर २०१३.
{{cite book}}: Check date values in:|accessdate=(help); Unknown parameter|archived by=ignored (help) - 1 2 BirdLife International (2012). "Galloperdix spadicea". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2012.2. International Union for Conservation of Nature. अभिगमन तिथि: ०७ सितम्बर २०१३.
{{cite web}}: Check date values in:|accessdate=(help); Invalid|ref=harv(help) - 1 2 3 4 5 Jerdon, T.C. (१८६४). The Birds of India. Vol. III. Calcutta: George Wyman and Co. p. ५४३.
