सामग्री पर जाएँ

चिल्मिआ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

चिल्मिआ[1]
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जन्तु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: पक्षी
गण: गॉलिफ़ॉर्मिस
कुल: फ़ॅसिएनिडी
उपकुल: पर्डिसिनी
वंश: इथेजिनिस
वॅगलर, १८३२
जाति: आइ. क्रुऍन्टस
द्विपद नाम
इथेजिनिस क्रुऍन्टस
(हार्डविक, १८२१)
पर्यायवाची

इथेजिनिस क्रुऍन्टेटस

चिल्मिआ (Blood pheasant) (Ithaginis cruentus) फ़ीज़ॅन्ट कुल का पक्षी है जो अपनी प्रजाति का इकलौता पक्षी है। यह भूटान, चीन, भारत, म्यानमार तथा नेपाल में मूलत: पाया जाता है।[2]

इसको नेपाली भाषा में चिल्मिआ, चिल्मे, स्क्रीमन तथा सेलमुंग कहा जाता है और सिक्किम में इसे समे, सेमो और सूमोंग फो के नामों से जाना जाता है।[3] हिन्दी भाषी प्रदेशों में इसकी उपलब्धता न होने के कारण इसका कोई हिन्दी नाम नहीं है। इसका अंग्रेज़ी नाम सम्भवत: इसलिए पड़ा है क्योंकि इसकी आँखों के चारों ओर सुर्ख लाल रंग की चौड़ी पट्टी होती है।

वसन्त ऋतु में यह चीड़ और जुनिपर (मोरपंख के सम्बन्धी पेड़) के कोपल खाता है और शरद ऋतु में यह इन्ही पेड़ों की कोपलें और फल खाता है।[3] अन्य पक्षी वैज्ञानिकों के मुताबिक इसके आहार में कीड़े-मकोड़े, बीज, छोटे फल इत्यादि सम्मिलित् हैं।[4]

यह पक्षी मध्य आकार के जंगली मुर्ग जितना होता है और १९ से २२ से. मी. तक होता है। इसकी पूँछ १६ से १८ से. मी. तक होती है। वज़न में यह ५०० से ६५० ग्राम तक का हो सकता है।[4]

संस्कृति

[संपादित करें]

यह पक्षी सिक्किम राज्य का राज पक्षी है।[5]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. anonymous. Indian Bird Names. ENVIS centre Bombay Nat. Hist. Society. p. ६९. Archived from the original on 3 अप्रैल 2013. Retrieved ०३ मई २०१६. {{cite book}}: Check date values in: |accessdate= (help); Unknown parameter |archived by= ignored (help)
  2. बर्डलाइफ़ इंटरनैशनल [in अंग्रेज़ी] (2013). "Ithaginis cruentus". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2013.2. International Union for Conservation of Nature. Retrieved ०३ मई २०१६. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help); Invalid |ref=harv (help)
  3. Oates, Eugene W. (१८९८). A Manual of the Game Birds of India. Vol. 1. Bombay: Messrs. A.J. Combridge & Co. pp. २२८–२३२. Archived from the original on 3 अप्रैल 2015. Retrieved २८ अक्टूबर २०१४. {{cite book}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  4. Baker, E.C. Stuart (१९२८). The Fauna of British India including Ceylon and Burma. Vol. 5 (2nd ed.). London: Taylor and Francis, Red Lion Court, Fleet Street. pp. ३५२–३५४. Archived from the original on 17 अक्तूबर 2014. Retrieved २८ अक्टूबर २०१४. {{cite book}}: Check date values in: |accessdate= and |archive-date= (help)
  5. "Flora and fauna". Tourism and Civil Aviation Department, Government of Sikkim. Archived from the original on 17 अप्रैल 2016. Retrieved २९ अक्टूबर २०१४. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)