सामग्री पर जाएँ

गौरव गुप्ता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गौरव गुप्ता

गौरव गुप्ता
जन्म 1979
नई दिल्ली, भारत
शिक्षा बीए (ऑनर्स)
शिक्षा की जगह राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान
सेंट्रल सेंट मार्टिन्स, यूनिवर्सिटी ऑफ़ द आर्ट, लंदन
पेशा फ़ैशन डिज़ाइनर

गौरव गुप्ता (जन्म 1979) एक भारतीय फ़ैशन डिज़ाइनर है, जो नई दिल्ली में रहते हैं।[1] उन्होंने फिल्म, संगीतकला जगत के कई नामचीन हस्तियों के लिये अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।[2]

प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा

[संपादित करें]

गौरव गुप्ता का जन्म दिल्ली में हुआ और वहीं पले बढ़े। उन्होंने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 2003 में महिलावियर डिजाइन विषय पर सेंट्रल सेंट मार्टिन्स, यूनिवर्सिटी ऑफ़ द आर्ट, लंदन से बीए (ऑनर्स) किया।[3] गुप्ता के स्नातक संग्रह को रोम कॉउचर फैशन वीक में फ्यूचर ऑफ कॉउचर ट्रॉफी और 2003 में मित्तेलमोडा फैशन अवार्ड्स में रूट्स ऑफ क्रिएटिविटी खिताब से सम्मानित किया गया था।[4]

हुसैन चालयान के साथ काम करने के बाद, गौरव ने 2006 में इंडिया फैशन वीक में अपना नामांकित लेबल शुरू किया। महिलाओं की प्रेट-ए-पोर्टर लाइन के अलावा, गौरव गुप्ता ने कॉउचर, वूमेन्सवियर और मेन्सवियर में प्रवेश किया है। 2004 में, गौरव गुप्ता ने भारतीय फैशन में प्रवेश किया और उन्हें कॉउचर डिजाइनर के रूप में जाना जाता था। गौरव ने 2005 में नई दिल्ली में अपना नाम ब्रांड की स्थापना की। नई दिल्ली में ब्रांड के दो फ्लैगशिप हैं और एक मुंबई में है और 2019 में कोलकाता और हैदराबाद में भी फ्लैगशिप स्टोर खोले हैं।[5] ब्रांड लेबल लॉन्च करने के बाद, गौरव ने इसे अटपुग वरुग नाम से बाजार में उतारा, जो इसके नाम गौरव गुप्ता के विपरीत है। उनका परिधान संग्रह, लाइट फॉल, जिसे उन्होंने ब्राइडल वीक 2013 में प्रस्तुत किया, को अत्यधिक सराहना मिली।[6]

बॉलीवुड की कई हस्तियाँ जैसे दीपिका पादुकोण, लीसा हेडेन, जैकलिन फर्नांडीस, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, अदिति राव हैदरी, करीना कपूर खान, सारा अली खान, सैफ अली खान और ऐश्वर्या राय बच्चन आदि ने गौरव गुप्ता द्वारा तैयार किए गए परिधान को पहन कर एम्मी और गोल्डन ग्लोब के रेड कारपेट पर चल चुके है।[7][8][9][10][11] उनके संग्रह वोग इटालिया, एमएफ फैशन, इंटरनेशनल टेक्सटाइल, एले सहित अन्य पत्रिकाओं में प्रदर्शित हो चुके हैं। उन्हें टेक्सटाइल्स, इनोवेटिव पैटर्न कटिंग और स्कल्पचरल ड्रेपिंग के साथ प्रयोग करना पसंद है।[3][12]

सितम्बर 2019 में गौरव गुप्ता ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए मुंबई में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में संतति प्रदर्शनी में भाग लिया जहाँ उन्होंने अपनी कलाकृति टनल ऑफ़ इन्फिनिटी का प्रदर्शन किया।[13][14]

वोग और आईबीएम की साझेदारी में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस पर आधारित भारत का पहला परिधान बनाने के लिए गौरव गुप्ता को एक्सक्लूसिव डिज़ाइनर के रूप में नियुक्त किया जा चुका हैं।[15] गौरव ने अंतरराष्ट्रीय फैशन परिदृश्य में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिनमे लेडी विक्टोरिया हेर्वे, हुसैन चालयान, स्टेला मैककार्टनी, पूर्व मिस यूनिवर्स ओलिविया कलीपो, निकोल शेर्जिंगर, नाना अकुआ एडो और गिगी गॉर्जियस आदि शामिल है। इन्हें 2019 में लन्दन में होने वाले द एनिमल बॉल में अपनी कलाकृति प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसे प्रिंस ऑफ वेल्स और कॉर्नवल की डचेस (रानी) द्वारा होस्ट किया गया था।[16]

गौरव ने ऑक्टोबर 2019 में ज्वैलरी ब्रांड ऑकेशंस के सहयोग से खुद का ज्वैलरी ब्रांड लॉन्च किया जिसका नाम 'गौरव गुप्ता ऑकेशंस फाइन ज्वैलरी' है।[17]

पुरस्कार

[संपादित करें]

इन्होने कई पुरस्कार जीते हैं जिनमें शामिल हैं:

  • डिजाइनर ऑफ़ द ईयर- मेन्सवेअर, वोग; शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची, 2019[18]
  • लेक्सस एकोपोलिटन: डिजाइनर ऑफ़ द ईयर, जीक्यू मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स, 2019
  • हेलो! फैशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स 2019[19]
  • ज़ीक्यू स्टाइल अवॉर्ड्स, 2018[20]
  • डिजाइनर ऑफ द ईयर, एले स्टाइल अवॉर्ड्स इंडिया, 2017[21]
  • ब्रेकथ्रू डिजाइनर ऑफ द ईयर, लाइक्रा एमटीवी स्टाइल अवॉर्ड्स 2006[22]
  • डेब्यूटेंट ऑफ द ईयर, ज़ूम ग्लैम अवॉर्ड्स, 2006[23]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. शिखा, तलवार (अगस्त 26, 2020). "This is how designer extraordinaire Gaurav Gupta has been spending time indoors". GQ India.
  2. नित्या, चब्लानी (26 जून 2015). "13 Gaurav Gupta dresses Bollywood loves" (अंग्रेजी भाषा में). वोग.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  3. 1 2 "Gaurav Gupta". हिंदुस्तान टाइम्स. अगस्त 31, 2006.
  4. एकता, अलरेजा (मार्च 10, 2011). "Fashion forward men" (अंग्रेजी भाषा में). इंडिया टुडे.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  5. इसाबेल, क्रॉसली (सितम्बर 4, 2020). "Gaurav Gupta launches new online store". फैशन नेटवर्क.
  6. "Glamorous Goodbye" (अंग्रेजी भाषा में). इंडियन एक्स्प्रेस. अगस्त 6, 2013.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  7. "Defining line of couture is becoming bigger, more diverse: Gaurav Gupta" (अंग्रेजी भाषा में). जी न्यूज. अक्टूबर 25, 2018.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  8. अनन्या, सरकार (अक्टूबर 8, 2020). "Gaurav Gupta & Aditi Rao Hydari on Their Allegiance to Their Craft" (अंग्रेजी भाषा में). टेलीग्राफ इंडिया.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  9. "Kareena Kapoor closes Lakme Fashion Week in Gaurav Gupta's creation". द इकॉनोमिक टाइम्स. अगस्त 31, 2015.
  10. यशना, चोपड़ा (सितम्बर 19, 2019). "Sara Ali Khan's white gown from the IIFA awards is perfect for a wedding" (अंग्रेजी भाषा में). वोग.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  11. "Aishwarya Rai Bachchan's shimmer gown is a beauty but she manages to ruin the look; here's how" (अंग्रेजी भाषा में). इंडियन एक्स्प्रेस. अगस्त 18, 2017.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  12. रीचा, कुलकर्णी (जुलाई 31, 2017). "Gaurav Gupta and Klove Studio just created the wildest couture collaboration". Elle.
  13. अनुश्री, मजूमदार (अक्टूबर 3, 2019). "From the Beginning till the End" (अंग्रेजी भाषा में). इंडियन एक्स्प्रेस.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  14. इसाबेल, क्रॉसली (सितम्बर 19, 2019). "Gaurav Gupta to take part in "Santati" at Mumbai's National Gallery of Modern Art with Baldota" (अंग्रेजी भाषा में). फैशन नेटवर्क.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  15. रुजुता, वैद्य (अक्टूबर 9, 2017). "Get a closer look at Gaurav Gupta and IBM Watson's cognitive sari gown" (अंग्रेजी भाषा में). वोग.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  16. "Designer Sabyasachi and Gaurav Gupta to make masks for Princ" (अंग्रेजी भाषा में). मुंबई मिरर. टाइम्स ऑफ इंडिया. अप्रैल 11, 2019.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  17. मेधा दत्त, यादव (अक्टूबर 13, 2019). "Gaurav Gupta now stuns us with diamonds". द न्यू इंडियन एक्सप्रेस.
  18. मधुरा, संसार (दिसंबर 9, 2019). "Presenting the winners: Vogue X Nykaa Fashion: The Power List 2019". वोग.
  19. "Hello! Hall Of Fame Awards 2019: Photos and the complete winners list" (अंग्रेजी भाषा में). टाइम्स ऑफ इंडिया. मार्च 18, 2019.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  20. सोनाली, कृति (अप्रैल 2, 2018). "GQ India Style Awards 2018: Akshay Kumar is GQ Legend; Shahid Kapoor and Alia Bhatt win Most Stylish Man, Woman" (अंग्रेजी भाषा में). इंडियन एक्स्प्रेस.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  21. "Elle Style Awards 2017: Gaurav Gupta on how his couture has evolved" (अंग्रेजी भाषा में). Elle. 2017.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  22. "They will rock 2009" (अंग्रेजी भाषा में). हिंदुस्तान टाइम्स. जनवरी 10, 2009.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  23. शुचि, व्यास (मई 2, 2006). "The Tuscan Verve Zoom Glam Awards '06 presented" (अंग्रेजी भाषा में). द इकॉनोमिक टाइम्स.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)