गयादीन अनुरागी
गयादीन अनुरागी,भारत के उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा में विधायक रहे।[1] 2012 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की राठ (अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन संख्या-229) से चुनाव जीता।[2] जून २०१५ में अनुरागी को कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बना बना दिया गया था।[3]
| गयादीन अनुरागी | |
|---|---|
| जन्म |
गयादीन कोली १९५३ बितार, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| जाति | कोली |
| नागरिकता | भारत |
| पेशा | राजनीति |
| पदवी | कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष |
| प्रसिद्धि का कारण | कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष |
| धर्म | हिंदू कोली |
| माता-पिता | रामादीन कोली |
गयादीन अनुरागी अखिल भारतीय कोली समाज, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी है। अनुरागी ने अपना राजनीतिक जीवन का सफर छात्र राजनीति से शुरू किया। सन 1988-89 में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष रहे गयादीन अनुरागी ने सक्रिय राजनीति में आते हुए सन् 1993 से 95 तक बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी रह चुके हैं। सन 2000 में विवांर सामान्य सीट से जिला पंचायत सदस्य चुने गये।[4] सन 2005 में अपनी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़वाया जिसमें भी विजयश्री मिली। सन 2012 में कांग्रेस पार्टी से राठ विधानसभा का चुनाव लड़ा जिसमें रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। गयादीन अनुरागी विधायक बने उस समय राठ विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की स्थिति बहुत ही दयनीय थी।[4]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "हिंदी खबर, Latest News in Hindi, हिंदी समाचार, ताजा खबर". Patrika News (hindi भाषा में). मूल से से 11 जुलाई 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2020-07-08.
{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "उत्तर प्रदेश विधान सभा". मूल से से 11 अगस्त 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 20 जुलाई 2016.
- ↑ "विधायक गयादीन बने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष". Amar Ujala. अभिगमन तिथि: 2020-07-08.
- 1 2 "पूर्व विधायक बने कोली समाज प्रदेश अध्यक्ष". https://www.livehindustan.com (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2020-07-08.
{{cite web}}: External link in(help)CS1 maint: unrecognized language (link)|website=
| यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |