गंगा न्यूज़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गंगा न्यूज़
प्रकार निजी
प्रकार
न्यूज़ मीडिया
इनमें उपलब्ध हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, बांग्ला
स्थापित 22 अक्टूबर 2022
मुख्यालय पटना, भारत
उद्गम देश भारत
मालिक गंगा न्यूज़ नेटवर्क
उद्योग न्यूज़ एजेंसी, डिजिटल मीडिया
जालस्थल ganganews.com

न्यूज़ 24 गंगा न्यूज़ एजेंसी एक भारतीय न्यूज़ एजेंसी है जिसकी स्थापना अक्टूबर 2019 में अरुन कुमार द्वारा की गई थी। [1] शुरुआत में इसे स्थानीय राजनीतिक समाचार, गैर-क़ानूनी कार्यों की रिपोर्टिंग , सीतापुर के सामाजिक मुद्दों को कवर करने के लिए 2018 में डिजिटल समाचार मीडिया के रूप में शुरूआत की गई थी। [2]

अपने डिजिटल समाचार मीडिया की शुरुआती सफलता के बाद, 2022 में न्यूज़ 24 गंगा न्यूज़ एजेंसी ने राष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी के रूप में कार्य शुरू करने का फैसला किया, और खुद को प्रसारण और समाचार एजेंसी के रूप में पंजीकृत किया। इसके साथ ही इसने हिंदी के अलावे अंग्रेजी तथा कुछ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में समाचार प्रदान करना भी शुरू कर दिया।

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

गंगा न्यूज़ की वेबसाइट अलग-अलग भारतीय भाषाओं में समाचार अपडेट, खेल, घटनाओं, यात्रा, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, वीडियो और वर्गीकृत जानकारी प्रदान करती है। [3]

इसका स्वामित्व गंगा न्यूज नेटवर्क के पास है, जो जेजीएमएन का हिस्सा है। यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और बांग्ला में उपलब्ध है। हाल ही में, गंगा न्यूज नेटवर्क ने अपने डिजिटल मीडिया गंगा न्यूज के प्रसारण संस्करण के लॉन्च की घोषणा की है, जिसके लिए अन्य संस्थानों से बातचीत होने की बात कहीं गई है। जिसके बाद यह सम्भावना बढ़ गई है की अब, यह कागज, डिजिटल और प्रसारण तीनों प्रारूपों में काम करेगा। [4]

विशिष्ट फीचर[संपादित करें]

गंगा न्यूज़ के लिए ग्राउंड इनपुट दूर सुदूर और ग्रामीण इलाकों के स्पथानीय त्रकारों द्वारा प्रदान किया जाता है। नीलू कुमारी गंगा न्यूज़ की प्रधान संपादक हैं और 2016 में समाचार एजेंसी शुरू होने के बाद से ही काम कर रही हैं। न्यूज़ एजेंसी स्थानीय समाचार और सामाजिक मुद्दों जैसे महिलाओं के खिलाफ हिंसा, भेदभाव, स्थानीय प्रशासन, दूरदराज के क्षेत्रों से राजनीतिक सर्वेक्षणों पर रिपोर्ट करने में माहिर है।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Neelu Kumari starts her own media company". TO India. 20 October 2022. अभिगमन तिथि 24 June 2023.
  2. "Ganga News Network has announced the launch of Ganga News". JaiTV. 24 June 2016. अभिगमन तिथि 24 June 2023.
  3. "गंगा न्यूज़ हिंदी के अलावे अब तीन अन्य भाषाओं में भी खबर देगा". Hindi News. 23 October 2022. मूल से 25 जून 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 June 2023.
  4. "Ganga Papers India". Money Control. 23 June 2023. अभिगमन तिथि 25 June 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]