सामग्री पर जाएँ

वेबसाइट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

जालस्थल सार्वजनिक रूप से अन्तर्जाल पर उपलब्ध जालnwhehwkkwjeveपृष्ठों और सम्बन्धित सामग्री का एक संग्रह है जिसे एक सामान्य डोमेन नाम से पहचाना जाता है और कम से कम एक जाल सर्वर पर प्रकाशित किया जाता है। उल्लेखनीय उदाहरण wikipedia.org, google.com और amazon.com हैं।

सभी सार्वजनिक रूप से सुलभ जालस्थलें सामूहिक रूप से विश्वव्यापी जाल का गठन करती हैं।[1] ऐसी निजी जालस्थल भी हैं जिन्हें केवल एक निजी संजाल पर ही अभिगम किया जा सकता है, जैसे कि अपने कर्मचारियों के लिए कम्पनी की आन्तरिक जालस्थल। उपयोगकर्ता डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट्फोन सहित कई उपकरणों पर जालस्थलों तक पहुंच सकते हैं। इन उपकरणों पर प्रयोग किए जाने वाले अनुप्रयोगों को जाल ब्राउज़र कहा जाता है।

जालस्थल सामान्यतः किसी विशेष विषय या उद्देश्य, जैसे समाचार, शिक्षा, व्यापार, मनोरंजन या सामाजिक नेटवर्किंग के लिए समर्पित होती हैं। जालपृष्ठों के बीच अतिपाठकरण स्थल के मार्गदर्शन को निर्देशित करती है, जो अक्सर मुख्य पृष्ठ से शुरू होती है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "वेब". http://xn--p2br8c.com. मूल से पुरालेखन की तिथि: 8 फ़रवरी 2011. अभिगमन तिथि: 30 August 2008. {{cite web}}: External link in |website= (help)CS1 maint: bot: original URL status unknown (link)