सामग्री पर जाएँ

कार निकोबार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कार निकोबार
तहसील
कार निकोबार is located in अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
कार निकोबार
कार निकोबार
निर्देशांक: 9°10′01″N 92°45′00″E / 9.167°N 92.75°E / 9.167; 92.75निर्देशांक: 9°10′01″N 92°45′00″E / 9.167°N 92.75°E / 9.167; 92.75
देश भारत
राज्यअण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
ज़िलानिकोबार
क्षेत्रफल
  कुल127 kमी2 (49 वर्ग मील)
जनसंख्या (2001)
  कुल29,145
  घनत्व229/किमी2 (594/मील2)
भाषाएँ
  सरकारीहिन्दी, कार, तमिल
समय मण्डलआइएसटी (UTC+5:30)

कार निकोबार, जिसे कार भाषा में पू कहते हैं, भारत के निकोबार द्वीपसमूह का उत्तरतम और सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। २००४ की सूनामी में इस द्वीप को बहुत क्षति पहुँची थी। यह अण्डमान द्वीपसमूह के छोटे अण्डमान द्वीप और नन्कोव्री द्वीप के बीच में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह निकोबार ज़िले की कार निकोबार तहसील में गठित है। द्वीप पर भारतीय वायु सेना का एक महत्वपूर्ण अड्डा है।

प्रशासन व ग्राम

[संपादित करें]

कार निकोबार द्वीप का पिनकोड ७४४३०१ है और द्वीप पर १५ गाँव बसे हुए हैं। समय के साथ-साथ हर गाँव के दो नाम बन गये हैं। एक नाम कार भाषा में है जिसे स्थानीय निवासी प्रयोग करते हैं और जिसका सही उच्चारण पर्यटकों के लिये कभी-कभी कठिन होता है। इस कारणवश हर गाँव का एक अन्य नाम भी पड़ गया है। नीचे दी गई तालिका में पहले गाँव का निकोबारी नाम और फिर बाहरी नाम दिया गया है:

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]