करड
करड ग्राम सीकर से दक्षिण दिशा में, सीकर से 65 किमी दूरी पर स्थित है। यह एक ग्राम पंचायत मुख्यालय है। [1]
करड
करड | |
|---|---|
| देश | |
| राज्य | राजस्थान |
| जिला | सीकर |
| शासन | |
| • सभा | पंचायत |
| ऊँचाई | 435.24 मी॰ (1,428.0 फीट) |
| जनसंख्या (2011) | |
| • कुल | 3,782 |
| भाषा | |
| • राजकीय | हिन्दी |
| • मातृ | मारवाड़ी |
| समय मण्डल | आइएसटी (UTC+५:३०) |
| पिन | 332001 |
| दूरभाष कोड | 91-1577 |
| वाहन पंजीकरण | आरजे-23 |
| निकटतम शहर | सीकर |
| सीकर से दूरी | 65 किलोमीटर (40 मील) (भूमि) |
| जयपुर से दूरी | 80 किलोमीटर (50 मील) (भूमि) |
| ग्रीष्मकालीन औसत तापमान | 46-48 °C |
| शीतकालीन औसत तापमान | 0-1 °C |
जनसंख्या आंकड़े
[संपादित करें]कुल परिवारों की संख्या 682 है। गाँव में 0-6 आयु वर्ग के बच्चों की आबादी 530 है जो गाँव की कुल जनसंख्या का 14.01 % है। गाँव का औसत लिंग अनुपात 953 है जो राजस्थान राज्य के औसत 928 से अधिक है। जनगणना के अनुसार करड के लिए बाल लिंग अनुपात 886 है, जो राजस्थान के औसत 888 से कम है।[2]
अवस्थिति
[संपादित करें]सीकर से दक्षिण दिशा में 27.159831, 75.288819 निर्देशांक पर स्थित है। ग्राम का कुल क्षेत्रफल 348 हेक्टेयर है। [3]
इतिहास
[संपादित करें]करड़ गांव राव गोपालजी शेखावत को जागीर के रूप में अपने सगे भाई अमरसर के राव लूणकरण जी से मिला था। राव गोपालजी, राव सूजाजी के दूसरे बेटे थे, इनकी माता का नाम सरोज कंवर चौहान था। राव गोपालजी अकबर की सेना में थे, इनकी वीरता और बहादुरी की वजह से फतेहपुर का परगना और राजा का पद मिला ,जिसमें 1131 गांव थे ।
प्रमुख शिक्षण संस्थान
[संपादित करें]गाँव में कला संकाय से कक्षा 1-12 तक सरकारी स्कूल है। हिन्दी साहित्य, भूगोल व राजनीतिक विज्ञान विषय हैं।
अर्थव्यवस्था
[संपादित करें]करड | |
|---|---|
| निर्देशांक: 27°9′35″N 75°17′20″E / 27.15972°N 75.28889°E |