सामग्री पर जाएँ

कडपा जिला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कडपा ज़िला (वायएसआर जिला)
Kadapa district
గుంటూరు జిల్లా
मानचित्र जिसमें कडपा ज़िला (वायएसआर जिला)Kadapa districtగుంటూరు జిల్లా हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :कडपा
क्षेत्रफल :15,379 किमी²
जनसंख्या(2011):
  घनत्व :
28,84,524
 189/किमी²
उपविभागों के नाम:तहसील
उपविभागों की संख्या:50
मुख्य भाषा(एँ):तेलुगू

कडपा जिला (आधिकारीक नाम वायएसआर जिला) भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र का एक जिला है। इसके पड़ोसी जिलों में दक्षिण में चित्तूर, उत्तर में प्रकाशम तथा कुर्नूल पूर्व में नेल्लौर तथा पश्चिम में अनन्तपुर का नाम आता है। इस जिले से होकर पेन्नार नदी बहती है।

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]

2001 जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या - 26,01,797 है।

इतिहास और विरासत

[संपादित करें]

इस जिले का ईसापूर्व इतिहास ज्ञात है जब यह मौर्य साम्राज्य के अन्तर्गत आता था। उसके बाद यह सातवाहनों के साम्राज्य का अंग बना। कडप्पा का नाम गडापा से आया है जिसका तेलगू भाषा में अर्थ होता है - चरम या पारसीमा। कहा जाता है पूर्व में लोग तिरुपति मंदिर के दर्शन से पहले इस जिले के देवुनी कडापा मंदिर में जाते थे।

यहां का एक प्रसिद्ध स्थल पेद्दा दरगाह या अमीन पीर दरगाह भी है जहाँ हज़रत ख़्वाज़ा सैय्यद शाह पीरूल्लाह मुहम्मद-उल-हुसैनी ने जीव समाधि ली थी। इसका दूसरा अजमेर भी कहते हैं। हाल में यह चर्चा में इसलिए आया था कि यहां पर जया बच्चन, अभिषेक तथा ऐश्वर्या राय विशेष प्रार्थना करने आए थे। इसके अतिरिक्त संगीतकार ए आर रहमान भी इसके दर्शनार्थ यहां आया करते हैं।

मस्ज़िद-ए-आज़म फ़ारसी कला में बनी एक सुन्दर मस्जिद है जिसे १६९१ में औरंगजेब ने बनवाया था। कडप्पा का सेंट मेरी का गिरिजाघर भी प्रसिद्ध है जहाँ माँ मेरी की प्रतिमा को रोम से लाकर स्थापित किया गया था।

इस जिले को १८०८ में जिला बनाया गया था।

आंध्र प्रदेश के जिले.

कडपा जिले का विस्तीर्ण 15,938 वर्ग किलोमीटर (6,154 वर्ग मील) है।,[1] तुलना करें तो केनडा के प्रिन्स पेट्रिक द्वीप के समान है। [2]

इस की मुख्य नदियां पेन्नार नदी, चित्रावती नदी, कुन्डेरू नदी, पापघ्नी नदी, सागिलेरू, बाहुदा नदी और चेय्येरू नदी इत्यादी हैं। इस जिले में जंगल 5,050 km² हैं, जो कि जिले के वैशाल्य का 32.87% हिस्सा है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Srivastava, Dayawanti et al. (ed.) (2010). "States and Union Territories: Andhra Pradesh: Government". India 2010: A Reference Annual (54th ed.). नई दिल्ली, भारत: Additional Director General, Publications Division, Ministry of Information and Broadcasting (India), भारत सरकार. pp. 1111–1112. ISBN 978-81-230-1617-7. अभिगमन तिथि: 11 October 2011. {{cite book}}: |last1= has generic name (help)
  2. "Island Directory Tables: Islands by Land Area". संयुक्त राष्ट्र Environment Program. 18 February 1998. मूल से से 20 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 11 October 2011. Prince Patrick Island 15,848

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]