सामग्री पर जाएँ

एंजेला मर्केल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एंजेला मर्केल
जर्मनी की चांसलर
पदस्थ
२२ नवम्बर २००५
राष्ट्रपतिहॉर्स्ट कूह्लर
क्रिस्टियन वुल्फ
जोचिम गॉक
प्रतिपुरुषफ्राँज़ मुंतरफेरिंग
फ़्रैंक-वाल्टर स्टिनमीयर
गीदो वेस्टरवेले
फिलिप रूस्लर
पूर्वाधिकारीगेर्हार्ड श्र्योडर
पर्यावरण मंत्रालय
कार्यकाल
१७ नवम्बर १९९४  २६ अक्टूबर १९९८
कुलाधिपतिहेल्मट कोल
पूर्वाधिकारीक्लॉज़ टूफर
उत्तराधिकारीजूर्गन ट्रिटिन
महिला और युवा मामले मंत्रालय
कार्यकाल
१८ जनवरी १९९१  १७ नवम्बर १९९४
कुलाधिपतिहेल्मट कोल
पूर्वाधिकारीउर्सुला लहर
उत्तराधिकारीक्लॉडिया नोल्ते
स्ट्रैलसण्ड-नोर्दवोर्पोमर्न – रूजेन के लिए बण्डरस्टैग की सदस्या
पदस्थ
२ दिसम्बर १९९०
पूर्वाधिकारीनिर्वाचन क्षेत्र निर्मित
व्यक्तिगत जानकारी
जन्मएंजेला डोरोथी कैज़्नर
17 जुलाई 1954 (1954-07-17) (आयु 72)
दलडेमोक्रेटिक अवेकनिंग (१९८९-९०)
क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (१९९०-अब तक)
पत्नीजोशिम सॉयर (१९९८–अब तक)
उलरिच मर्केल (१९७७–१९८२)
लिपज़िग विश्वविद्यालय
हस्ताक्षर

एंजेला डोरोटेआ मर्केल (जर्मन: Angela Dorothea Merkel; German: [aŋˈɡeːla doʁoˈteːa ˈmɛʁkl̩] ( सुनें);[1]ज. कासनर; जन्म 17 जुलाई 1954) जर्मनी की राजनीतिज्ञ और भूतपूर्व शोध वैज्ञानिक हैं जो २००५ से जर्मनी की चांसलर हैं। मर्केल वर्ष २००० से क्रिस्टियन डेमोक्रेटिक यूनियन (जर्मनी) का नेतृत्व कर रही हैं। वे जर्मनी की पहली महिला हैं जो इनमें से किसी भी पद का दायित्व संभाल रही हैं।

फोर्ब्स द्वारा विश्व के सबसे प्रभावशाली लोगों की वर्ष २०१४ की सूची में मर्केल को महिलाओं में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और २०१३ की संयुक्त सूची में पाँचवाँ स्थान प्राप्त हुआ है।[2] २०१२ की जारी संयुक्त सूची में उन्हें दूसरा स्थान मिला था।[2]

आरंभिक जीवन

[संपादित करें]

बर्लिन मूल के पिता हॉर्स्ट कैस्नर और पोलिश मूल की माता हर्लिण्ड की संतान के रूप में मर्केल का जन्म हुआ। बचपन में उनका नाम एंजेला डोरोथी कैज़्नर रखा गया। मर्केल की माँ जर्मनी की सोशल डेमोक्रैटिक पार्टी की सदस्या रह चुकी थीं।[3] मर्केल की कुछ विरासत पोलैण्ड से भी जुड़ी हुई है क्योंकि उनके पितृ पितामह, लुडविग कैज़मीर्जाक़, पोलिश मूल[4] के जर्मन[5] थे।

राजनीतिक जीवन

[संपादित करें]

प्राथमिक तौर पर एक भौतिक रसायनज्ञ के रूप में प्रशिक्षित मर्केल ने १९८९ की क्रांति के प्रभाव स्वरूप, पूर्वी जर्मन सरकार की उप-प्रवक्ता के रूप में संक्षिप्त सेवा कर, राजनीति में प्रवेश किया।

14 मार्च 2014 को वह चौथी बार जर्मनी की चांसलर बनीं।[6]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Langguth, Gerd (2005). Angela Merkel (जर्मन भाषा में). Munich: dtv. p. 50. ISBN 3-423-24485-2. Merkel wollte immer mit der Betonung auf dem 'e' Angela genannt werden. (मर्केल हमेशा से चाहतीं थीं कि उनके मुख्य नाम के (e) पर अतिरिक्त बलाघात हो।)
  2. 1 2 Howard, Caroline (2013). "The World's Most Powerful People 2013". Forbs. 9 नवंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ८ नबंबर २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  3. "Was an Angela Merkels Mutter vorbildlich ist". Welt Online (जर्मन भाषा में). 26 सितंबर 2008. 16 अप्रैल 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 31 जुलाई 2010. 'Nein, in der SPD bin ich nicht mehr.'
  4. Six things you didn't know about Angela Merkel | World news Archived 2013-10-13 at the वेबैक मशीन. द गार्डियन (10 सितंबर 2013). Retrieved on 29 अक्टूबर 2013.
  5. Kornelius, Stefan (2013). Angela Merkel: Die Kanzlerin und ihre Welt (जर्मन भाषा में). Hoffmann und Campe. p. 7. ISBN 978-3455502916. {{cite book}}: Unknown parameter |month= ignored (help)
  6. "एंजेला मर्केल चौथी बार बनीं जर्मनी की चांसलर". दैनिक जागरण. 14 मार्च 2018. 14 मार्च 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 मार्च 2018.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]