हैम्बर्ग
हैंबर्ग
Hamburg | |||||
|---|---|---|---|---|---|
| शहर एवं राज्य | |||||
| हैंबर्ग मुक्त और हैंसेयाई शहर Freie und Hansestadt Hamburg | |||||
| |||||
| निर्देशांक: 53°33′N 10°00′E / 53.550°N 10.000°E | |||||
| देश | |||||
| शासन | |||||
| • सभा | हैंबर्ग संसद | ||||
| • प्रथम महापौर | पीटर शेंट्शर (SPD) | ||||
| • द्वितीय महापौर | कैथरीना फ़ेगेबैंक | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| • शहर एवं राज्य | 755.22 किमी2 (291.59 वर्गमील) | ||||
| जनसंख्या (2023)[1] | |||||
| • शहर एवं राज्य | 19,64,021 | ||||
| • घनत्व | 2,600 किमी2 (6,700 वर्गमील) | ||||
| • महानगर | 24,96,600[2] | ||||
| • महानगर | 54,25,628 | ||||
| GDP[3] | |||||
| • कुल | €144.220 अरब (2022) | ||||
| • प्रति व्यक्ति | €76,910 (2022) | ||||
| समय मण्डल | CET (यूटीसी+1) | ||||
| • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | CEST (यूटीसी+2) | ||||
| डाक कोड | 20001–21149, 22001–22769 | ||||
| दूरभाष कोड | 040 | ||||
| ISO 3166 कोड | DE-HH | ||||
| वाहन पंजीकरण | HH | ||||
| HDI (2021) | 0.972[4] अत्युच्च · प्रथम | ||||
| वेबसाइट | hamburg | ||||
हैंबर्ग (जर्मन: Hamburg), आधिकारिक नाम हैंबर्ग मुक्त और हैंसेयाई शहर, जर्मनी का एक राज्य तथा दूसरा सबसे बड़ा शहर। यह यूरोपीय संघ का 8वाँ सबसे बड़ा शहर भी है, जनसंख्या और सकल घरेलू उत्पाद के आधार पर।
यहाँ की भूमि बड़ी उपजाऊ है। राई, जौ, गेहूँ तथा आलू की अच्छी फसलें होती हैं। हैमबूर्ग के अतिरिक्त बरगेडोर्फ (Bergedorf) और कुक्सहहैवन अन्य बड़े नगर हैं। हैमबूर्ग नगर समुद्र से १२० किमी अंदर एल्वे नदी की उत्तरी शाखा पर बर्लिन से २८५ किमी उत्तर पश्चिम में सपाट भूमि पर स्थित है। इस नगर में नहरों का जाल बिछा हुआ है। इसके बीच से ऐल्सटर नदी (Alster) भी बहती है जो इसे दो भागों में विभक्त करती है। छोटे भाग को बिनेन एल्सटर (Binnen alster) कहते हें। द्वितीय विश्वयुद्ध में बमबारी से इसे बहुत क्षति पहुँची थी परन्तु युद्ध के बाद नगर का पुर्ननिर्माण हो गया है।
द्वितीय युद्ध के पहले यह कॉफी का बहुत बड़ा केंद्र था और यहाँ मुद्रा का भी विनिमय होता था। आजकल यहाँ से चीनी, कॉफी, ऊनी और सूती सामान, लोहे के सामान, तंबाकू, लोहे, अनाज और कॉफी के कच्चे माल मँगाए जाते हैं। जहाज निर्माण का अच्छा व्यवसाय होता है, जहाजों की मरम्मत भी होती है। यह बंदरगाह वर्ष भर खुला रहता है। यहाँ का विश्वविद्यालय सुप्रसिद्ध है। इसमें अनेक आधुनिक विषयों की पढ़ाई होती है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]| विकिमीडिया कॉमन्स पर Hamburg से सम्बन्धित मीडिया है। |
- ↑ साँचा:Population Germany
- ↑ सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;citypopulation_urbanनाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ "Bruttoinlandsprodukt, Bruttowertschöpfung | Statistikportal.de". Statistische Ämter des Bundes und der Länder | Gemeinsames Statistikportal (जर्मन भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-07-31.
- ↑ "Sub-national HDI – Area Database – Global Data Lab". hdi.globaldatalab.org (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 13 September 2018.