सामग्री पर जाएँ

ऋषि सुनक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
द राइट ऑनरेबल
ऋषि सुनक
माननीय सांसद
सुनक 16 नवंबर 2022 में

विपक्ष के नेता
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
5 जुलाई 2024
राजा चार्ल्स तृतीय
प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर
पूर्वा धिकारी कीर स्टार्मर

पद बहाल
25 अक्टूबर 2022  5 जुलाई 2024
राजा चार्ल्स तृतीय
पूर्वा धिकारी लिज़ ट्रस
उत्तरा धिकारी कीर स्टार्मर

ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
24 अक्टूबर 2022
पूर्वा धिकारी लिज़ ट्रस

राजकोष के चांसलर
(ब्रिटेन के वित्त मंत्री)
पद बहाल
13 फरवरी 2020  5 जुलाई 2022
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
पूर्वा धिकारी साजिद जावेद
उत्तरा धिकारी नादिम ज़हावी

ब्रिटेन के कोषाध्यक्ष के मुख्य सचिव
पद बहाल
29 जुलाई 2019  13 फ़रवरी 2020
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
पूर्वा धिकारी लिज़ ट्रस
उत्तरा धिकारी स्टीव बार्कले

ब्रिटेन की स्थानीय सरकार के लिए राज्य के संसदीय अवर सचिव
पद बहाल
9 जनवरी 2018  24 जुलाई 2019
प्रधानमंत्री थेरेसा मे
पूर्वा धिकारी मार्कस जोन्स
उत्तरा धिकारी ल्यूक हॉल

रिचमंड (यॉर्क) के लिए, संसद के सदस्य
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
7 मई 2015
पूर्वा धिकारी विलियम हेग
बहुमत 27,210 (47.2%)

जन्म 12 मई 1980 (1980-05-12) (आयु 45)
साउथैम्प्टन, इंग्लैंड
राजनीतिक दल कंज़र्वेटिव पार्टी (यूनाइटेड किंगडम)
जीवन संगी अक्षता मूर्ति (वि॰ 2009)
बच्चे 2
शैक्षिक सम्बद्धता लिंकोलन महाविद्यालय, ऑक्सफोर्ड (बीए)
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय(एमबीए)
धर्म हिंदू

ऋषि सुनक (जन्म 12 मई 1980) भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता हैं। वे अक्टूबर 2022 से जुलाई 2024 तक यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री थे और अक्टूबर 2022 से कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में कार्यरत हैं।[1][2] वह 2020 से 2022 तक राजकोष के चांसलर थे और 2019 से 2020 तक ट्रेजरी के मुख्य सचिव। वह 2015 से रिचमंड (यॉर्क) के संसद सदस्य (सांसद) हैं।[3]

ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को इंग्लैंड के साउथैम्प्टन नामक शहर में पंजाबी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके माता पिता भारतीय मूल के थे, जो पूर्वी अफ्रीका में रहते थे। 90 के दशक में इनके माता-पिता पूर्व अफ्रीका से इंग्लैंड में आए थे। ऋषि ने अपनी पढ़ाई विनचेस्टर कॉलेज में की थी। इन्होंने लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड से दर्शनशास्त्र, राजनीतिशात्र और अर्थशास्त्र की पढ़ाई में पूरी की। इसके बाद फूलब्राइट प्रोग्राम के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त कर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से इन्होंने एमबीए की डिग्री प्राप्त की। स्टैनफोर्ड में पढ़ाई करने के दौरान इनकी मुलाक़ात इंफोसिस के संस्थापक और व्यापारी एन आर नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई थी।

सुनक ने विनचेस्टर कॉलेज में स्कूली शिक्षा हासिल की। उन्होंने लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र में फर्स्ट क्लास के साथ स्नातक की। सन् 2006 में उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री प्राप्त की[4]

राजनैतिक जीवन

[संपादित करें]

यॉर्कशर के रिचमंड से सांसद ऋषि सुनक 2015 में पहली बार संसद पहुंचे थे। उस समय ब्रेग्जिट का समर्थन करने के चलते पार्टी में उनका कद लगातार बढ़ता चला गया।[5]

ऋषि सुनक ने तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे में की सरकार के संसदीय अवर सचिव के रूप में कार्य किया। थेरेसा में के इस्तीफा देने के बाद, सनक ने बोरिस जॉनसन के कंजरवेटिव नेता बनने के अभियान का समर्थक किया. जॉनसन ने प्रधान मंत्री नियुक्त होने के बाद, सनक को ट्रेजरी का मुख्य सचिव नियुक्त किया. चांसलर के रूप में, सुनक ने यूनाइटेड किंगडम में COVID-19 महामारी के आर्थिक प्रभाव के मद्देनजर सरकार की आर्थिक नीति पर प्रमुखता से काम किया।

5 जुलाई 2022 को अपने त्याग पत्र में जॉनसन के साथ अपनी आर्थिक नीति के मतभेदों का हवाला देते हुए सुनक ने चांसलर के पद से इस्तीफा दे दिया। सुनक का इस्तीफा, स्वास्थ्य सचिव जाविद के इस्तीफे के साथ, एक सरकारी संकट के बीच जॉनसन के इस्तीफे का कारण बना। |[6]

ब्रिटेन के जिस पार्टीगेट स्कैंडल के कारण बोरिस जॉनसन की अधिक किरकिरी हुई थी। उसकी आंच सुनक पर भी पड़ी| सुनक पर भी पार्टीगेट स्कैंडल विषय में अर्थदण्ड लगाया गया था। उन्हें फिक्स्ड पेनल्टी नोटिस जारी किया गया था। इस पार्टी की तस्वीरें और कुछ ईमेल लीक होने के पश्चात मामला गरमा गया था। इस घटना के पश्चात सुनक की लोकप्रियता में गिरावट देखने को मिली थी।[7]

क्यों विवादों में थीं ऋषि सुनक की भारतीय पत्नी, क्वीन एलिजाबेथ से भी ज्यादा थी संपत्ति ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति भारत के कारोबारी नारायण मूर्ति की बेटी हैं। उनका इन्फोसिस में शेयर है। ऐसे में केवल डिविडेंट से उनकी हर साल अरबों की कमाई होती है। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। पहली बर जब सुनक चुनाव लड़ रहे थे तब से ही उनकी पत्नी की इनकम को लेकर विवाद हो रहा था। दरअसल सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति इन्फोसिस कंपनी के को फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी हैं। साल 2022 में उनको इन्फोसिस के शेयर से 126.61 करोड़ रुपये का लाभ मिला। कंपनी में उनका 0.93 पर्सेंट का शेयर है। मंगलवार को शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक अक्षता मूर्ति के शेयरों की कीमत 5,956 करोड़ रुपये है।

निजी जीवन

[संपादित करें]

सुनक का जन्म 12 मई 1980 को साउथैम्प्टन, हैम्पशायर, इंग्लैंड में पिता यशवीर और माता उषा सुनक के घर हुआ था।[8] वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके दादा-दादी पंजाब प्रांत, ब्रिटिश इंडिया में पंजाबी खत्री क्षत्रिय (सूर्यवंशी) परिवार में पैदा हुए थे, स्थानीय हालत की वजह से 1960 के दशक में पूर्वी अफ्रीका तथा वहां से अपने बच्चों के साथ यूके चले गए थे। सुनक ने अगस्त 2009 में भारतीय अरबपति, इंफोसिस के संस्थापक, एन. आर. नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से विवाह किया।[9] वे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए मिले और उनकी दो बेटियां हैं।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "UK में बना इतिहास, ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे भारतीय मूल के स्वर्णकार जाति ऋषि सुनक, 28 अक्टूबर को शपथ". आज तक (hindi भाषा में). 2022-10-24. अभिगमन तिथि: 2022-10-26.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  2. "Indian-origin Rishi Sunak is the new UK Prime Minister". India Today (english भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-10-26.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  3. "Rishi Sunak Latest News, Updates in Hindi | ऋषि सुनक के समाचार और अपडेट - AajTak". आज तक (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-07-12.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  4. "कौन हैं ब्रिटेन में 'दिवाली धमाका' करने वाले नए PM ऋषि सुनक, जिन्होंने UK में रचा इतिहास". आज तक (hindi भाषा में). 2022-10-24. अभिगमन तिथि: 2022-10-26.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  5. "कौन हैं भारतीय मूल के ऋषि सुनक, जो बन सकते हैं ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री". आज तक (hindi भाषा में). 2022-07-07. अभिगमन तिथि: 2022-07-12.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  6. "ऋषि सुनक के इस्तीफे से शुरू हुई पूरी कहानी". आज तक. 2022-07-07. अभिगमन तिथि: 2022-07-12.
  7. "Partygate विवाद में ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने मांगी माफी, जानिए क्या मामला". आज तक (hindi भाषा में). 2022-04-13. अभिगमन तिथि: 2022-07-12.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  8. "ishi Sunak: भारत में नहीं बल्कि दुनिया के इस देश में पैदा हुए थे सुनक के माता-पिता". टीवी9 भारतवर्ष. 22 जुलाई 2022. अभिगमन तिथि: 24 अक्टूबर 2022.
  9. "Rishi Sunak और Akshata Murty की लव स्टोरी, बेटी के अफेयर का सुनकर ऐसा था नारायणमूर्ति का रिएक्शन". आज तक (hindi भाषा में). 2022-07-07. अभिगमन तिथि: 2022-07-12.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]