साजिद जावेद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

साजिद जाविद (/ˈsæɪd ˈævɪd/; जन्म 5 दिसम्बर 1969) ब्रितानी राजनेता हैं जिन्होंने जून 2021 से जुलाई 2022 तक स्वास्थ्य एवं सामाजिक संरक्षण के राज्य सचिव रहे। इससे पहले वो वर्ष 2018 से 2019 तक गृह सचिव और वर्ष 2019 से 2020 तक राजकोष के चांसलर रहे हैं। कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य के रूप में 2010 से ब्रोम्सग्रोव से सांसद हैं।

शुरुआती जीवन[संपादित करें]

जाविद का जन्म 5 दिसम्बर 1969 में लैन्सायर में हुआ। वो प्रवासी पाकिस्तानी पंजाबी माता-पिता के पाँच पुत्रों में से एक हैं।[1][2] उनके माता-पिता पाकिस्तानी पंजाब के टोबा टेक सिंह के निकट राजना के एक गाँव में किसान थे और 1960 के दशक में यूनाइटेड किंगडम में विस्थापित हुये।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. ईटन, जॉर्ज (14 अप्रैल 2014). "Sajid Javid's father would never have made it into Cameron's Britain". न्यू स्टेट्समैन. मूल से 19 नवम्बर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 दिसम्बर 2022.
  2. "About Sajid". मूल से 3 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 दिसम्बर 2022.
  3. "British home secy belongs to TT Singh". द नेशन. 8 मई 2018. मूल से 2 अक्टूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 दिसम्बर 2022. Newly appointed British Home Secretary Sajid Javed belongs to a Toba Tek Singh village.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]