आरिफ अनवर हाशमी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आरिफ अनवर हाशमी

कार्यकाल
2007 से 2017

राष्ट्रीयता भारतीय

आरिफ अनवर हाशमी,भारत के उत्तर प्रदेश की पंद्रहवी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 2007 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के गोण्‍डा जिले के सादुल्‍लाह नगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से सपा की ओर से चुनाव में भाग लिया। [1]

राजनितिक जीवन[संपादित करें]

आरिफ 2007 के आम चुनाव में पहली बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने गए। आरिफ ने कई बार जन आंदोलनों में भाग लिया और वर्ष 1996 में उन्हें धारा 151 के तहत गोंडा की जिला जेल में कैद किया गया। 'राजभवन घेरा' आंदोलन. 1986 से आरिफ किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रहे हैं.[2]

2023 गिरफ्तारी[संपादित करें]

18 जून 2023 को यूपी पुलिस ने आरिफ अनवर हाशमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरिफ को पुलिस ने पहले भी फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी जमीन हड़पने के मामले में गिरफ्तार किया था.[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "उत्तर प्रदेश विधान सभा". मूल से 10 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 जून 2020.
  2. "उत्तर प्रदेश : सपा के पूर्व MLA आरिफ अनवर हाशमी की संपत्ति वापस करने का जिलाधिकारी को निर्देश". NDTVIndia. अभिगमन तिथि 2023-09-30.
  3. "Balrampur News: योगी सरकार के शिकंजे में सपा के पूर्व MLA, अब तक 120 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए ताजा कार्रवाई की हर डिटेल". Navbharat Times. अभिगमन तिथि 2023-09-30.