अशनीर ग्रोवर
अशनीर ग्रोवर | |
---|---|
जन्म |
14 जून 1982 दिल्ली, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | उद्यमी, व्यवसायी |
प्रसिद्धि का कारण | शार्क टैंक इंडिया |
जीवनसाथी | माधुरी जैन ग्रोवर |
अशनीर ग्रोवर (जन्म: १४ जून १९८२) एक भारतीय उद्यमी और व्यवसायी हैं।[1] वह फिनटेक कंपनी भारतपे के सह-संस्थापक और पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने २०१८ में शास्वत नाकरानी और भाविक कोलाडिया के साथ की थी।[2] वह सोनी टीवी के बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया के सीजन १ में जज और निवेशक थे।[3][4][5]
प्रारंभिक जीवन
[संपादित करें]अशनीर ग्रोवर का जन्म १४ जून १९८२ को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और माँ एक शिक्षिका थीं। [6][7]
अध्ययन
[संपादित करें]अशनीर ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने २००६ में भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री पूरी की। [8]
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]अशनीर ग्रोवर की शादी माधुरी जैन से हुई है। [9] उनके २ बेटे हैं जिनका नाम अभि और मन्नत है। [10]
मनोरंजन
[संपादित करें]अशनीर ग्रोवर बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 के प्रमुख निवेशकों/जजों में से एक थे। [5] 2021 में, वह शार्क टैंक इंडिया के अन्य जजों के साथ अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में दिखाई दिए। [11] 2022 में, वह शार्क टैंक इंडिया के अन्य जजों के साथ द कपिल शर्मा शो में अतिथि के रूप में दिखाई दिए। [12]
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Ashneer Grover Biography: Age, Wife, Net Worth" (अंग्रेज़ी में). 2023-11-10. अभिगमन तिथि 2023-12-01.
- ↑ "Read Ashneer Grover's resignation letter sent to the BharatPe board". The Economic Times. 2022-03-02. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0013-0389. अभिगमन तिथि 2023-12-12.
- ↑ "Ashneer Grover emerges second-highest Shark Tank season 1 investor with Rs 2.95-crore deals". CNBCTV18 (अंग्रेज़ी में). 2023-07-19. अभिगमन तिथि 2023-12-12.
- ↑ Grover, Ashneer (2023-05-01). Doglapan: The Hard Truth about Life and Start-Ups (अंग्रेज़ी में). Penguin Random House. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-670-09711-1.
- ↑ अ आ "Ashneer Grover Takes A Dig At Shark Tank India 3: "Wish Quantity Solves..."". NDTV.com. अभिगमन तिथि 2023-12-12.
- ↑ "Ashneer Grover's father Ashok Grover dies at 69, ex-Shark Tank judge shares post; Sunil Grover, RJ Anmol pay tributes". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 2023-03-29. अभिगमन तिथि 2024-01-19.
- ↑ "Ashneer Grover Biography: Birth, Family, Qualification, Net Worth, Shark Tank India & More". Jagranjosh.com (अंग्रेज़ी में). 2022-01-06. अभिगमन तिथि 2024-01-19.
- ↑ "Ashneer Grover- From IIT, IIM graduate to a controversial businessman, Check his journey". TimesNow (अंग्रेज़ी में). 2023-01-17. अभिगमन तिथि 2024-01-19.
- ↑ "Ashneer Grover's wife Madhuri made him 'unfollow' Mouni Roy after he liked her bikini picture; recalls splitting the bill on their dinner date". The Times of India. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2024-01-19.
- ↑ "High Court First, Then ...: How Ashneer Grover Celebrated His Son's School Result". NDTV.com. अभिगमन तिथि 2024-01-19.
- ↑ "Big B meets the 'Sharks' on Kaun Banega Crorepati 13 tonight!". Tellychakkar.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-01-19.
- ↑ "Shark Tank's Ashneer Grover apologises after Kapil Sharma asks him about his temper. Watch". India Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-01-19.