अकबर बीरबल
Jump to navigation
Jump to search
अकबर बीरबल भारतीय ऐतिहासिक हास्य टेलीविजन धारावाहिक है। इसका प्रसारण 28 अप्रैल 2014 को आरम्भ हुआ। किकु शारदा और विशाल कोटियान इसमें प्रमुख अभिनय भूमिका में हैं। कार्यक्रम लोकप्रचलित अकबर बीरबल कहानियों पर आधारित है। [1][2]
हर मुश्किल का हल - अकबर बीरबल | |
---|---|
शैली | ऐतिहासिक, हास्य |
सर्जक | मोती सागर |
लेखक |
परितोष पेन्टर तिमिर बक्शी |
निर्माण का देश | भारत |
मूल भाषा(एं) | हिन्दी |
सत्र संख्या | 01 |
प्रकरणों की संख्या | 07 जनवरी 2015 तक 193 |
निर्माण | |
निर्माता | मीनाक्षी सागर |
निर्माण कंपनी | सागर फिल्म्स |
प्रसारण | |
मूल चैनल | बिग मैजिक |
मूल प्रसारण | 28 अप्रैल 2014 – वर्तमान |
कथानक[संपादित करें]
बादशाह अकबर एक महान मुगल सम्राट है जो एक बार शिकार खेलते हुए जंगल में भटक गए थे। तब महेशदास नामक व्यक्ति ने उन्हें रास्ता दिखाया। बादशाह उससे बहुत प्रभावित हुए और उसे अपने महल में बुलाकर अपने नवरत्नों में शामिल कर लिया। अकबर ने महेश दास को राजा बीरबल नाम दिया। कार्यक्रम की कहानी अकबर बीरबल, राज परिवार और दरबारियों के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। बीरबल हमेशा विभिन्न समस्याओं का अपनी बुद्धि से सटीक हल ढूंढ लेता है। बादशाह, बीरबल की तारीफ़ करते हुए कहते रहते है - हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल।
पात्र[संपादित करें]
- किकू शारदा – मुग़ल सम्राट अकबर
- विशाल कौटियान – राजा बीरबल
- डेलनाज़ ईरानी – रानी साहिबा
- पवन सिंह – शहजादे सलीम
- रिम्पी दास - अनारकली
- किश्वर मर्चेंट – नर्तकी उर्वशी
- सुनील चौहान – वजीर-ए-आजम बलदेव
- सुमित अरोड़ा – वासुदेव
- फर्ज़िल पारदीवल्ला – तानसेन
- ठाकुर अनूप सिंह - मुल्ला दो प्याजा
- यशकांत शर्मा – राजा दरबान
- कुनिका लाल - रानी दुर्गावती
- गौरव शर्मा - तुर्रम खान
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "जब डेलनाज़ ईरानी ने रानी जैसा अनुभव किया" (अंग्रेज़ी में). हिन्दुस्तान टाइम्स. २२ मार्च २०१४. मूल से 25 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ जुलाई २०१४. नामालूम प्राचल
|source=
की उपेक्षा की गयी (मदद) - ↑ "किकु, विशाल, डेलनाज़ और किश्वेर बिग मैजिक के लिए सागर पिकचर्स के अकबर बीरबल के भाग" (अंग्रेज़ी में). टेली चक्कर. मूल से 4 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ जुलाई २०१४.