अन्नामलाई कुप्पुसामी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अन्नामलाई कुप्पुसामी
अन्नामलाई कुप्पुसामी

अध्यक्ष, तमिलनाडु भाजपा

जन्म 4 जून 1984 (1984-06-04) (आयु 39)
करुर, तमिलनाडु, भारत
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी

अन्नामलाई कुप्पुसामी (तमिल में : அண்ணாமலை குப்புசாமி ) [1] [2] एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं तमिलनाडु के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके पूर्व वे एक पुलिस अधिकारी थे। उन्हें 8 जुलाई, 2021 को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नट्टा द्वारा तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। [3]

प्रारंभिक शिक्षा[संपादित करें]

अन्नामलाई ने अपनी स्कूली शिक्षा तमिलनाडु के करूर और नामक्कल जिले और कोयंबटूर में पूरी की। उन्होंने पी एस जी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की । इसके बाद, अपने पहले प्रयास में आईआईएम सीएडी परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के बाद उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ, उत्तर प्रदेश से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम पूरा किया ।  इसके बाद उन्होंने अपने पहले प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में 2011 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया । वह तमिल और अंग्रेजी बोलते हैं तथा कन्नड और हिंदी भाषाओं में भी पारंगत हैं ।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Ex-IPS officer Annamalai Kuppusamy appointed Karnataka BJP vice president". ANI news. 29 जनवरी 2020.
  2. "Ex-IPS Officer Annamalai Kuppusamy Appointed Karnataka BJP Vice President". businessworld. 29 जनवरी 2020.
  3. अन्नामलाई को तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया. dinamani. 8 जुलाई 2021.