सामग्री पर जाएँ

अन्नामलाई कुप्पुसामी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अन्नामलाई कुप्पुसामी
अन्नामलाई कुप्पुसामी
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म4 जून 1984 (1984-06-04) (आयु 42)
शिक्षाभारतीय प्रबंध संस्थान, लखनऊ

अन्नामलाई कुप्पुसामी (तमिल में : அண்ணாமலை குப்புசாமி ) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो तमिलनाडु के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उसके पूर्व वे एक पुलिस अधिकारी थे।[1]

प्रारंभिक शिक्षा

[संपादित करें]

अन्नामलाई ने अपनी स्कूली शिक्षा तमिलनाडु के करूर और नामक्कल जिले और कोयंबटूर में पूरी की। उन्होंने पी एस जी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की । इसके बाद, अपने पहले प्रयास में आईआईएम सीएडी परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के बाद उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ, उत्तर प्रदेश से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम पूरा किया ।  इसके बाद उन्होंने अपने पहले प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में 2011 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया । वह तमिल और अंग्रेजी बोलते हैं तथा कन्नड और हिंदी भाषाओं में भी पारंगत हैं ।

  1. अन्नामलाई को तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया. dinamani. 8 जुलाई 2021.